दिल्ली में पिछले कुछ महीने रिकॉर्ड स्तर पर जीएसटी टैक्स कलेक्शन हुआ। वहीं अब दिल्ली सरकार अपना बजट सत्र पेश कर रही है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता बताया है कि उनकी नेतृत्व वाली सरकार टैक्स के पैसे कहां और कैसे खर्च करती है।
सीएम केजरवाल ने इस हफ्ते मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार टैक्स पेयर्स के पैसे का उपयोग शिक्षा को प्राथमिकता देने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों को देश को गौरवान्वित करना चाहिए। उन्होंने पश्चिम विहार में एक सरकारी स्कूल भवन के उद्घाटन के अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

एक बयान में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "जब हम (आम आदमी पार्टी) सत्ता में आए, तो हमने शिक्षा के लिए बजट दोगुना कर दिया लेकिन दिल्लीवासियों के समर्थन के बिना इन सभी स्कूलों का निर्माण संभव नहीं था। यह करदाताओं का पैसा है, जिसने हमें मुफ्त शिक्षा प्रदान करने में मदद की है।"
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "जब आप बड़े हो जाएं और जीवन में कुछ हासिल करें, तो याद रखें कि देश ने आपकी शिक्षा के लिए भुगतान किया है। अगर मेरी मृत्यु भी हो गई तो मुझे गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा के लिए काम करने का संतोष रहेगा। केजरीवाल ने कहा कि वह गरीब पृष्ठभूमि के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने का पुण्य कार्य कर रहे हैं।"
बता दें कि दिल्ली सरकार का बजट सत्र 2024-25 आगामी 15 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 20 फरवरी तक चलेगा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार का ये 10वां बजट होगा। दिल्ली सरकार का बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित होगा। सरकार ने बजट तैयार करते समय दिल्ली के सभी हितधारकों से उनका सुझाव लिए हैं। उनके अच्छे सुझावों को बजट में शामिल किया गया है। सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में दिल्ली कैबिनेट ने बजट सत्र बुलाने के लिए अपनी मंजूरी दी है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications