दिल्ली सरकार ने शिक्षा निदेशालय में 1000 से ज्यादा पदों के रिवाइव करने का प्रस्ताव उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेजा था। जिसे अब एलजी कार्यालय से मंजूरी मिल गई। ऐसे में दिल्ली सरकार के स्कूलों में प्रमोशन का इंतजार कर रहे उप प्रधानाचार्यों की प्रतीक्षा खत्म हो गई है। सरकार जल्द ही उनके पदों को रिवाइव करते हुए और प्रमोशन देगी।
एलजी कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि उप राज्यपाल ने DoE में वाइस-प्रिंसिपलों के 1,027 पदों के रिवाइवल को मंजूरी दे दी है। इन पद स्वत: खत्म हो गए थे, क्योंकि इन पदों पर एक निश्चित समय-सीमा के अंदर बहाली नहीं की गई। उपराज्यपाल कार्यालय के बयान में इस कदम को Ad-hoc या फिर संविदा के आधार पर नियुक्तियों को खत्म करने की दिशा में एक प्रयास बताया गया।

शिक्षा विभाग वाइस प्रिंसपल के 50 प्रतिशत पद प्रमोशन के जरिए भरती है, जबकि 50 प्रतिशत यूपीएसी की सीधी भर्तियों के आधार पर भरे जाते हैं। दरअसल, दिल्ली सरकार का शिक्षा विभाग पहले से ही वाइस-प्रिंसिपलों की कमी से जूझ रहा है इसलिए इन पदों पर डीओई के द्वारा एड हॉक और कॉन्ट्रैक्ट के जरिए भर्ती की गई थी। पहले के नियमों के मुताबिक, वाइस-प्रेसिडेंट के 100 फीसदी पद प्रोमोशन के जरिए भरे जाते थे। जब वाइस प्रिंसिपलों का कैडर-ग्रुप बी से बदलकर ग्रुप ए हुआ तब इन पदों पर बहाली की प्रक्रिया भी बदल गई।
दिल्ली सरकार की ओर से प्रस्ताव में एलजी को जानकारी दी गई जानकारी में कहा गया कि वाइस प्रिंसिपलों के इन 1,027 पदों में से 873 पद सितंबर 2018 के थे और उनपर एड हॉक के जरिए नियुक्ति हुई थी। इसके अलावा बचे हुए 154 पद साल 2018-2019 के थे जिनपर नियुक्तियां नहीं हुई हैं।
दिल्ली सरकार नए प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद प्रोमोशन के योग्य उम्मीदवारों को प्रोमोशन देने से इनकार नहीं किया जा सकता है। भविष्य में वाइस प्रिंसिपल रिटायर भी होंगे। ऐसे में रिक्तियां भी बढ़ेंगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications