Delhi News: दिल्ली सरकार युवाओं को बड़े स्तर पर नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराने की योजना पर काम रही है। लोकसभा चुनाव की तारीखों से पहले इसका ऐलान हो सकता है। सरकार ने अपने सभी विभागों में करीब 22 हजार पदों पर स्थायी भर्ती करने की योजना बनाई है। इसके लिए सरकार ने अपने सभी विभागों को अपने कार्यालयों में काम करने वाले कॉन्ट्रेक्ट और आउटसोर्स कर्मचारियों की जानकारी मांगी है।
दिल्ली सरकार के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में करीब 22,000 पद जल्द भरे जा सकते हैं। सरकार ने इसकी प्लानिंग में जुट गई है। दावा किया जा रहा है कि इसके लिए सरकार ने विभागों के प्रमुखों को सभी जिला और शाखा कार्यालयों, अस्पतालों और क्लीनिकों से जानकारी इकट्ठा करने की जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश दिया है।

पदों पर नियुक्तियों के लिए विज्ञापन से पहले राज्य सरकार ने विभागों को रिक्तियों से संबंधित डेटा जुटाने को कहा है। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि दिल्ली सरकार के विभाग निर्दिष्ट प्रारूप में डेटा की जांच और संकलन करने क बाद इसे जल्द से जल्द सेवा विभाग के साथ साझा करेंगे। सरकार ने विभिन्न संवर्गों और ग्रेड में अस्थायी श्रमिकों का विवरण मांगा है।
किन- किन पदों पर होंगी नियुक्तियां
दिल्ली सरकार की ओर से हाल दी जाने वाली नौकरियां कांट्रैक्ट पर नहीं बल्कि स्थायी होंगी। सरकार की नई योजना लाभ कांट्रैक्ट या फिर ऑउटसोर्सिंग के जरिए काम करने वालों को भी मिलेगा। इसके लिए दिल्ली सरकार के सेवा विभाग ने विभाग प्रमुखों, स्थानीय और स्वायत्त निकायों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, बोर्डों, विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों के साथ चर्चा की।
बता दें कि इससे पहले दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने सरकारी विभागों में 5400 पदों पर नियुक्तियां जारी की हैं। जिसके आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी को पूरी हो चुकी है। इसमें 4 जूनियर असिस्टेंट (1672 पद) और स्टेनोग्राफर (143 पद) दिल्ली नगरीय आश्रय सुधार बोर्ड में लोवर डिविजन क्लर्क कम टाइपिस्ट (256 पद) और जूनिय स्टेनोग्राफर (20 पद) आदि शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications