दिल्ली सरकार ने भीषण गर्मी के बीच स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करन के साथ पेयजल की पर्याप्त उपलब्धतता पर फोकस किया है। केजरीवाल सरकार ने हाल ही में विभागों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच बुजुर्गों का खास ध्यान रखने को कहा गया है। आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली सरकार ने इसके लिए खास प्लान बनाया है, जिसके तहत बेघर लोगों को चुनौतीपूर्ण मौसम की परिस्थितियों के बीच सहारा दिया जाएगा।
अरविंद केजरीवाल सरकार में शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने हाल ही में एक आदेश जारी किया है। जिसमें गर्मी के मौसम में बचाव अभियान प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक चलाया जाएगा और इसके बाद पिछले दिन के बचाव अभियान की रिपोर्ट अगले दिन सुबह 11 बजे तक जमा करानी होगी।

केजरीवाल के मंत्री के आदेश के अनुसार गर्मी के कारण परेशानी में फंसे लोगों को उचित चिकित्सा सहायता प्रदान करने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। सरकार ने निर्देश पर बीमार लोगों को अस्पताल भेजने के लिए सेंट्रलाइज्ड एक्सीडेट और ट्रॉमा सेटर(सीएटीएस) एम्बुलेंस का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
दिल्ली में लगाए गए 2.5 करोड़ तक पहुंची
पिछले चार वर्षों में दिल्ली में लगाए गए पौधों की संख्या 2.5 करोड़ तक पहुंच गई है। सरकार ने शहर में 25 से अधिक हरियाली एजेंसियों के साथ काम करके इसे चार वर्षों में हासिल कर लिया है। पर्यावरण मंत्रीगोपाल राय के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में हरित पट्टी को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
मुफ्त वितरित किए जाएंगे पौधे
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 5 साल में 2 करोड़ पौधे लगाकर दिल्ली के ग्रीन कवर को बढ़ाने की गारंटी दी थी, लेकिन महज 4 साल में 2.5 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। डीडीए, दिल्ली जलबोर्ड समेत सभी विभागों के साथ चर्चा कर फैसला किया गया है कि दिल्ली में हरियाली बढ़ाने और प्रदूषण कम करने के लिए नए वर्ष में मार्च तक 64 लाख और पौधे लगाए जाएंगे। दिल्ली में ग्रीन बेल्ट को बढ़ाने के लिए विभिन्न एजेंसियां दिल्लीवासियों को मुफ्त पौधे वितरित करेंगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
