दिल्ली सरकार पानी के बकाया बिल भुगतान को लेकर नई स्कीम लाई। जिसका सीधा फायदा दिल्लीवासियों को मिलेगा। स्कीम के तहत पानी के बिलों में विसंगतियों को दूर करना और गलत बिल की समस्या को दूर करना है। इसको लेकर जानकारी देते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जल मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को पास कर दिया है। कैबिनेट में जल्द ही प्रस्ताव को लाया जाएगा।
पानी बिलों के भुगतान में इस स्कीम के जरिए छूट भी मिलेगी। दिल्लीवासियों के लिए यह एक अच्छी खबर है। दिल्ली के लाखों लोगों को इसका फायदा होने वाला है। दरअसल, दिल्ली में 10 लाख से अधिक उपभोक्ताओं की पानी के बिलों के खिलाफ शिकायत है। ऐसे में बड़ी संख्या में उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने बिलों को भरना ही बंद कर दिया है। ऐसे में सरकार उन लोगों को लिए एकीकृत योजना लेकर आ रही है, जिससे उनके पानी के बिल की समस्या का समाधान हो जाएगा।

उम्मीद की जा रही है अगर शत प्रतिशत बकाया बिलों का भुगतान सुनिश्चित होगा एक बड़ा राजस्व दिल्ली को मिलेगा। वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम के लागू होने के बाद दिल्ली जल बोर्ड को 1400 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पानी के बिल में बहुत गड़बड़ी है। जिसे दिल्ली सरकार ठीक करने जा रही है।
दरअसल, सीएम केजरीवाल ने दिल्ली सोलर पॉलिसी 2024 के तहत बिजली की बिल जीरो आने की बात कही थी। वहीं अब पानी के बिलों में कटौती और समस्याओं के समाधान के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं दिल्ली सरकार में शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि कैबिनेट से प्रस्ताव के पारित होने के बाद इसे लागू किया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
