राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण स्तर चिंता का विषय बना हुआ है। बीच दिल्ली सरकार शहर में प्रदूषण स्तर को घटाने के लिए एक बड़ी स्कीम लेकर आई है। जिसके तहत नई कार खरीदने पर सरकार 50 हजार रूपए की छूट दे रही है। यानी अधिक कार्बन (प्रदूषण) का उत्सर्जन करने वाली कारों को अगर कोई स्क्रैप करता है, तो सरकार की ओर से उसे नई कार खरीदने पर 50 हजार रुपए की रोड टैक्स में छूट मिलेगी।
दिल्ली सरकार ने अपनी ड्राफ्ट स्क्रैप पॉलिसी में संशोधन किया है। जिसके तहत अब पुरानी कारों को स्क्रैप करने के बदले नए वाहनों के रोड टैक्स में सीधे 50,000 रुपये की छूट दी जाएगी। इस स्कीम का उद्देश्य दिल्ली की सड़कों पर चलने वाले पुराने वाहनों की संख्या को कम करना है। जिसके तहत पर्यावरण प्रदूषण को कम किया जा सकेगा। दिल्ली परिवहन विभाग की ओर से इसको लेकर ड्राफ्ट पॉलिशी तैयार की गई है। पॉलिशी को इससे पहले वित्त विभाग से मंजूरी मिलना है। जिसके बाद इसको लेकर जनता के विचार और सुझाव लिए मांगे जाएंगे।

दरअसल, दिल्ली सरकार ने 2021-22 और 2022-23 के बीच बड़े पैमाने पर पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले दो वर्षों के भीतर दिल्ली में लगभग 55 लाख वाहनों का पंजीकरण रद्द होने के बाद उनमें से केवल 1.4 लाख वाहनों को ही स्क्रैप किया गया। जबकि 6.3 लाख वाहनों के मालिक एनसीआर के बाहर अपने वाहनों को पंजीकृत करने के लिए परिवहन विभाग से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) हासिल करने में कामयाब रहे। ऐसे में सरकार ने अब उनके लिए एक बार फिर नया ऑफर लेकर आई है।
क्या है पॉलिशी
दिल्ली सरकार की इस नई स्क्रैप पॉलिसी के तहत पुराने वाहन मालिकों को अपनी पुरानी कार या वाहन को स्क्रैप करने पर "सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट" मिलेगा। जिसके तहत जब वे नया वाहन खरीदेंगे तो उन्हें रोड टैक्स में छूट का लाभ मिल सकेगा। सरकार की इस योजना का लाभ केवल उन्हीं वाहन मालिकों को मिलेगा, जिसके वाहनों को सरकार ने स्कैप करने की अनुमति दी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
