दिल्ली सरकार नरेला में राष्ट्रीय राजधानी की चौथी जेल बनेगी। जल्द ही इसके लिए निर्णाम कार्य शुरू हो सकता है। दरअसल, सरकार इसके लिए फंड आवंटन की योजना बना रही है। नरेला जेल में हाई रिस्क वाले कैदियों को रखा जाएगा।
दिल्ली सरकार अपने 2024-25 के बजट में नरेला में राष्ट्रीय राजधानी की चौथी जेल के निर्माण के लिए धन आवंटित करने की योजना बना रही है, जिसमें उच्च जोखिम वाले कैदियों को रखा जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक केंद्र ने जेल के निर्माण के लिए पहले ही 120 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। अधिकारी ने कहा, अन्य तीन जेल परिसरों तिहाड़, मंडोली और रोहिणी पर कैदियों की संख्या को लेकर दबाव कम करने के साथ अन्य कैदियों को रखने के लिए सामान्य जेल भी बनाई जाएगी।
गृह विभाग ने बनाया प्लान
दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने जेल के निर्माण के लिए धन की मांग करने की योजना बनाई है। दरअसल, दिल्ली सरकार को जेल के निर्माण की लागत का 20 प्रतिशत ही वहन करना है। उन्होंने कहा कि हम बजट में इसके निर्माण के लिए धन आवंटन की मांग करेंगे। नरेला जेल का डिजाइन अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की सेलुलर जेल के समान होगा और भवन योजना भी तैयार कर ली गई है। जेल अर्धवृत्ताकार आकार में होगी।
जेले में होगा स्वचालित लॉकिंग सिस्टम
नरेला जेल में कैदियों को अन्य कैदियों से पूरी तरह से अलग रखा जाएगा। जेल में स्वचालित लॉकिंग सिस्टम भी होगा जो कैदियों के बीच झड़प के मामलों में सक्रिय हो जाएगा। इसके साथ जेल में यह भी सुनिश्चित किया जा सके कि अंदर से गिरोह नहीं चला सकें।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
