Delhi Food Truck Policy: दिल्ली सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े कदम उठा रही है। फूड ट्रक पॉलिशी के जरिए सरकार ना सिर्फ लोगों को देर रात भोजन की सुविधा को मजबूत कर रही बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। दिल्ली सरकार के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में विश्व स्तरीय सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। जिसके तहत दिल्ली में न्यूयार्क, आस्ट्रेलिया और हांगकांग की तरह अब 'फूड ट्रक' पॉलिशी लागू की गई है।
दिल्ली सराकर में मंत्री आतिशी मार्लेना के मुताबिक राष्ट्रीय राजधान में फूड ट्रक पॉलिशी के जरिए पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। सरकार स्कीम के तहत अलग-अलग इलाकों में फूट कोर्ट बनाएगी, जहां कई फूड ट्रक साथ खड़े हो सकेंगे। फूड कल्चर हब भी विकसित किए जाएंगे।

केजरीवाल सरकार के मंत्री आतिशी की मानें तो दिल्ली में न्यूयार्क, ऑस्ट्रेलिया और हांगकांग ही नहीं, वाशिंगटन डीसी, सैन फ्रांसिस्को, एम्स्टर्डम, ब्रुसेल्स, लंदन, सिंगापुर और टोक्यो में भी फूड ट्रक काफी प्रचलित हैं। इसके अलावा भारत के विभिन्न शहरों के फूड कल्चर का लुत्फ दिल्ली में उठाया जा सकेगा।
16 स्थानों पर स्वादिष्ट व्यंजन
दिल्ली सराकर ने फूड ट्रक पॉलिशी के तहत शहर के 16 स्थानों पर फूड ट्रक स्थापित की हैं। सीएम केजरीवाल के मुताबिक स्कीम के जरिए दिल्लीवासियों को दिल्ली में देर रात सुरक्षित भोजन उलपब्ध कराने के उद्देश्य से ये योजना लागू की गई है। सीएम के मुताबिक दिल्ली में फूड हब खोलने और फूड कल्चर को बढ़ावा देने के साथ ही साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
एजेंसी करेंगी रखरखाव
फूड ट्रकों के संचालन और रख-रखाव का काम कोई एजेंसी करेगी। एजेंसी सजावट, साफ-सफाई का ध्यान रखेगी और तय करेगी कि सभी फूड ट्रक सरकार के ही फूड हब में रहकर अपना बिजनेस करें।
दुनिया के कई बड़े शहरों में है ये सुविधा
न्यूयॉर्क, वाशिंगटन डीसी, सैन फ्रांसिस्को, एम्स्टर्डम, ब्रुसेल्स, लंदन, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, टोक्यो और हांगकांग समेत कई देशों में फूड ट्रक काफी प्रचलित हैं। अब दिल्ली में रहने वाले लोग भी विदेशों की तरह भारत के विभिन्न शहरों के फूड कल्चर का लुत्फ उठा सकें।
युवाओं को मिलेगा रोजगार
दिल्ली फूड ट्रक योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली को फूड ट्रक राजधानी बनाना है। इस योजना से दिल्ली में छोटे छोटे कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। सरकार इसे राष्ट्रीय राजधानी में व्यापक तौर पर लागू कर रही है। ऐसे में दिल्ली में युवाओं को इस स्कीम के तहत बड़े स्तर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
