दिल्ली सरकार में अब एलिवेटिड कॉरिडोर निर्माण की योजना फिलहाल के लिए टाल दी गई है। जाम से राहत के लिए अब नजफगढ़-फिरनी रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा। ये खबर नजफगढ़ और उसके आसपास रहने वालों के लिए बड़ी राहत वाली है। दरअसल, चौड़ीकरण के चलते नजफगढ़ और फिरनी के आसपास के लोगों को विस्थापित नहीं होना पड़ेगा और यहां जाम से भी राहत मिलेगी।
नजफगढ़-फिरनी रोड पर जाम की समस्या रहती है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस समस्या को खत्म करने के लिए यूटीपैक के सामने दो प्रस्ताव रखे गए थे। जिनमें पहला 4.8 किलोमीटर का एलिवेटिड कॉरिडोर बनाने का था, जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी थी।

हालांकि इस कॉरिडोर को अन्य सड़कों से जोड़ने के लिए सात लूप बनाने की आवश्यकता थी, जिसके चलते नजफगढ़ और फिरनी में सैकड़ों मकान तोड़े जाते। ऐसे में सरकार ने फिलहाल एलिवेटिड स्कीम टाल दी है। लेकिन इलाके में जाम से राहत के लिए अब उसी सड़क (नजफगढ़-फिरनी रोड ) को चौड़ा किया जाएगा।
यूनाइटेड ट्रैफिक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग एंड इंजीनियरिंग सेंटर (यूटीपैक) के वर्किंग समूह ने लोक निर्माण विभाग के चौड़ीकरण वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
इन चौराहों पर राहत की उम्मीद
चौड़ीकरण के चलते नजफगढ़-फिरनी रोड पर पड़ने वाले कुछ प्रमुख चौराहे पर जाम की स्थिति से राहत की उम्मीद की जा रही है। इस रोड पर कई चौराहों पर अक्सर जाम की स्थिति होती है। इनमें मोतीनगर चौक, फन सिनेमा, बाली नगर, राजा गार्डन चौक, विशाल चौक, टैगोर गार्डन, सुभाष नगर, गणेश नगर उत्तम नगर टोंक, द्वारका मोड़ टी-पॉइंट व साईं बाबा मंदिर (नजफगढ़) चौक पर जाम से राहत की उम्मीद है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
