दिल्ली के जिला न्यायालयों को नया रूप देने की तैयारी कर रही है प्रदेश की अरविंद केजरीवाल सरकार। केजरीवाल सरकार इन न्यायालयों में 188 नए कोर्ट रूम बनाने जा रही है। केजरीवाल सरकार की इस योजना को लेकर लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी मार्लेना ने विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की है।
दरअसल दिल्ली की न्यायालयों में कोर्ट रूम की किल्लत है, जिसे देखते हुए सरकार ने इनकी संख्या को बढ़ाने का फैसला लिया है। इसी को लेकर आतिशी मार्लेना ने अधिकारियों संग बैठक की है। शहर में जिन न्यायालयों में कोर्ट रूम कम हैं उनकी तत्काल पहचान की जाएगी और उसके बाद यहां कोर्ट रूम बनाए जाएंगे।

आतिशी मार्लेना ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह एक टाइमलाइन के साथ इसको लेकर विस्तृत योजना तैयार करें और तय समय सीमा के भीतर इस काम को पूरा करें। न्यायालयों की क्षमता को बढ़ाने के लिए आतिशी मार्लेना ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वह युद्ध स्तर पर काम करें। उन्होंने साफ कहा है कि इस महत्वपूर्ण काम में केजरीवाल सरकार किसी भी तरह की देरी को स्वीकार नहीं करेगी।
गौर करने वाली बात है कि इससे पहले आतिशी मार्लेना ने साकेत कोर्ट की नई बिल्डिंग का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान बिल्डिंग में सीलन सही तमाम समस्याओं को लेकर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई थी। उन्होंने बिल्डिंग में सीलन को देखकर संबंधित इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई का भी निर्देश दिया था।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
