दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार शहर के हजारों व्यापारियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। एमसीडी ने सालों से सील पड़ी दुकानों को फिर से खोलने का फैसला लिया है। जो लोकल शॉपिंग कॉम्पलेक्स और दुकानें कई साल से सील हैं उन्हें डी सील किया जाएगा। सदन की विशेष बैठक के दौरान इस प्रस्ताव को पास किया गया है। जिसके बाद इन दुकानों के डी सील होने का रास्ता साफ हो गया है।
दिल्ली की मेयर डॉक्टर शैली ओबरॉय ने कहा कि हमने सदन की विशेष बैठक बुलाई थी, जिसमे स्थानीय शॉपिंग कॉम्पेक्स में जो दुकानें हैं उन्हें डी सील किए जाने और अ्य मसलों को लेकर चर्चा हुई। मेयर ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह जल्द से जल्द डी सीलिंग की प्रक्रिया की शुरुआत की जाए। लेकिन इस दौरान भाजपा के पार्षदों ने जमकर हंगामा किया और सदन को चलने नहीं दिया।

मेयर ने कहा कि भाजपा के पार्षदों ने सदन की कार्रवाई के दौरान मर्यादा का उल्लंघन किया। प्राइवेट माइक भी वो सदन में लेकर आए थे। जिस तरह का व्यवहार भाजपा के पार्षदों ने किया, वहदर्शाता है कि वह इस मुद्दे पर किसी भी तरह की चर्चा नहीं करना चाहते थे।
शैली ओबरॉय ने आरोप लगाया कि भाजपा ने व्यापारियों के हित में पिछले 6 साल से एक भी भी बैठक नहीं की। लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व्यापारियों के हित के बारे में सोचते हैं, लेकिन भाजपा को यह बर्दाश्त नहीं है। पिछले 15 साल में भाजपा ने व्यापारियों को परेशान किया। अब जब केजरीवाल सरकार व्यापारियों को राहत देने जा रही है तो भाजपा को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है। ये लोग इस काम में खलल डाल रहे हैं।
निगम में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तबसे भाजपा के पार्षद लगातार सदन किी कार्रवाई के दौरान हंगामा करते हैं। ये लोग सदन की कार्रवाई को नहीं चलने देते हैं। मेयर ने निगम आयुक्त और सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह इन संपत्तिोयं को डी-सील करवाने की कार्रवाई करें। मेयर ने भाजपा से अपील की है कि वह सदन को शांतिपूर्ण तरीके से चलने दें ताकि दिल्ली के विकास के कामों को आगे बढ़ाया जा सके।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
