लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने राजधानी की महिलाओं को महिला दिवस से पहले बड़ा तोहफा दिया है। केजरीवाल सरकार ने मुख्मंत्री महिला सम्मान योजना शुरू की है। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने विधानसभा में बजट 2024-25 पेश किया। जिसमें उन्होंने 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' का एलान किया।

दिल्ली सरकार 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' के तहत महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देगी। इस योजना का लाभ 18 साल की लड़कियों और उससे अधिक आयु की महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। वित्त मंत्री ने बताया इस योजना के तहत हर महीने 18 साल से बड़ी उम्र की महिलाओं को 1000 रुपये दिए जाएंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने महिलाओं के लिए शुरू की गई योजना के बारे में बात करते हुए कहा महिला सशक्तिकरण की ओर यह कार्यक्रम दुनिया की सबसे बड़ी योजना बनेगी। अब महिलाओं को पैसों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना होगा। हर महिला को एक हजार रुपये मिलेंगे। जिनकी उम्र 18 साल से ऊपर होगी।
मुख्यमंत्री ने बताया 18 साल से अधिक उम्र की महिलाएं जो सरकारी कर्मचारी नहीं हैं, जिन्हें कोई पेंशन नहीं मिलती और जो इनकम टैक्स नहीं देतीं, उन्हें इसका लाभ मिलेगा। महिलाओं को स्व-घोषणा पत्र देना होगा। इसके साथ उन्होंने बताया ये योजना के तहत प्रक्रिया लाेकसभा चुनाव के बाद प्रक्रिया शुरू होगी।
इससे पहले केजरीवाल सरकार समय-समय पर महिलाओं के लिए बड़े ऐलान करती रही है। कुछ साल पहले रक्षाबंधन के मौके पर सभी महिलाओं के लिए राजधानी में फ्री बस सेवा का ऐलान किया था।
बता दें दिल्ली सरकार की मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 74900 करोड़ का बजट पेश किया। जिसमें स्थानीय निकायों को लगभग 8.5 हजार करोड़ रुपये और अस्पतालों के लिए 6000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया। मोहल्ला क्लीनिक के लिए 2000 करोड़ रुपये का आवंटित किए हैं। इसके अलावा दवाईयों के लिए 600 करोड़ रुपये बजट में आवंटित किए गए हैं।
More From GoodReturns

Womens Day: इस महिला दिवस पत्नी को दें 'आर्थिक सुरक्षा' का तोहफा, गहनों से बेहतर हैं निवेश के ये 5 विकल्प

Silver Price Today: 4 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 30,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस



Click it and Unblock the Notifications