दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ना सिर्फ शहरी इलाकों बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की भी तस्वीर बदलने का काम कर रही है। पिछले 7-8 वर्षों की बात करें तो केजरीवाल सरकार ने ग्रामीण अंचल में रिकॉर्ड काम किया है। किसी भी राज्य की तुलना में दिल्ली सरकार ने पिछले 7-8 सालों में सबसे ज्यादा काम किया है। विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया कि केजरीवाल सरकार में ग्राम विकास बोर्ड के जरिए सड़क, नाली, बारात घर निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।
गोपाल राय ने कहा कि सरकार ने गांव में मोहल्ला क्लीनिक खोला है ताकि लोगों को घर के पास ही बेहतर और मुफ्त इलाज मिल सके। इसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों को मिल रहा है। शहरी इलाकों की ही तरह ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को 24 घंटे बिजली मुहैया कराई जा रही है। पानी और सीवर लाइन का इंतजाम किया गया है।

दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड के जरिए गांवों में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। पिछले वर्ष अगस्त माह में दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड की बैठक हुई थी, जिसमे नए प्रस्तावों को और लंबित पड़े प्रस्तावों की मंजूरी दी गई थी। दिल्ली के गांवों के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने 167 नई परियोजनाओं की मंजूरी दी थी, जिसपर कुल 115.52 करोड़ रुपए खर्च होने थे।
गोपाल राय ने शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों पर भी खास ध्यान देने को कहा है। दिल्ली के गांवों में संपर्क सड़क, ग्रामीण सड़क का निर्माण, तालाब और जलाशयों का विकास, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान, खेल का मैदान, जिम, लाइब्रेरी का विकास अहम है। जल निकासी पर भी प्रदेश की सरकार खास ध्यान दे रही है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications