दिल्ली सरकार ने अगले बजट की तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार का बजट मुख्य रूप से पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बार के बजट में स्वच्छ हवा, पानी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और इसके लिए फंड आवंटित किया जाएगा। दिल्ली सरकार का इस सत्र का बजट फरवरी माह में आने की उम्मीद है, जोकि तकरीबन 80 हजार करोड़ रुपए का हो सकता है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता स्वच्छ पानी और हवा है। इसको लेकर एक साझा योजना बनाई जाएगी क्योंकि यमुना को साफ करने सिर्फ एक एजेंसी के वश में नहीं है। इसके लिए पर्यावरण, जल, वित्त मंत्रालय को मिलकर काम करने की जरूरत है। पिछले समय में जो भी काम हुआ है उसकी समीक्षा की जाएगी और इसी के अनुसार नई योजना तैयार की जाएगी।

दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के सीवेज ट्रीटमेंट पर खास ध्यान देने की जरूरत है। यहां से यमुना नदी में फॉस्फेट, डिटर्जेंट और सर्फेक्टेंट्स जाता है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जो पहले रिपोर्ट दी गई है उसके अनुसार पानी यमुना का पानी स्वच्छता के पैमाने पर खरा नहीं उतरता है। इसमे तय मात्रा से अधिक फॉस्फेट, सर्फेक्टैंट्स, डिजॉल्व्ड ऑक्सीजन, बायोकेमिकल ऑक्सीजन आदि मौजूद है।
इसके साथ ही सरकार वायु प्रदूषण को भी कम करने के लिए खास ध्यान देगी। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सड़क की सफाई के लिए मशीन की खरीद की जाएगी, एंटी स्मॉग गन की खरीद की जाएगी, इसे जगह-जगह पर लगाया जाएगा। पर्यावरण विभाग की ओर से कहा गया है कि हम हवा के प्रदूषण को कम करने पर ध्यान देंगे। पर्यावरण विभाग के अनुसार दिल्ली में 7963 किलोमीटर सड़क की हर रोज सफाई होगी। फिलहाल अभी हर रोज 2705 किलोमीटर सड़क की सफाई मैकेनिकल तरीके से होती है। 90 से अधिक हाई राइज को चिन्हित किया गया है जहां पर एंटी स्मॉग गन को लगाया जाएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
