दिल्ली में आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश की केजरीवाल सरकार ने मंगलवार को 32 और दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने की मंजूरी दे दी है। प्रदेश की अरविंद केजरीवाल सरकार की इस पहल से दिल्ली के भीतर आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी। इसके साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। बता दें कि दिल्ली में इन प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने के लिए दिल्ली के श्रम विभाग की ओर से मुख्यमंत्री के सामने यह प्रस्ताव रखा गया था, जिसे मंगलवार को सरकार ने मंजूरी दे दी है।
जिन स्टोर्स को 24 घंटे खोलने की मंजूरी दी गई है उसमे मुख्य रूप से कॉमर्शियल, रिटेल ट्रेड, बिजनेस, प्रोविजन स्टोर श्रेणी के प्रतिष्ठान हैं। इन सभी की दिल्ली शॉप एस्टिब्लिशमेंट एक्ट 1954 के नियमों का पालन करना होगा। इन सभी प्रतिष्ठानों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, जो भी इन नियमों का उल्लंघन करता पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए एलजी के पास भेजने की तैयारी कर रही है। एलजी की मंजूरी के बाद इन प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने की मंजूरी मिल जाएगी।

इन प्रतिष्ठानों में गर्मियों के दिन रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक और ठंड के मौसम में रात 8 बजे से सुबह 8 बजे के बीच महिलाओं को का करने की अनुमति नहीं होगी। जो भी प्रतिष्ठान इस नियम का उल्लंघन करते हैं उनके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी और उनके प्रतिष्ठान को बंद कराया जा सकता है। दुकान के बाहर अगर ग्राहक इंतजार कर रहे हैं तो 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। अलग-अलग समय पर दुकानों को खोलने और बंद करने का समय हो सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
