दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए दिल्ली सरकार लगातार अहम कदम उठा रही है। दिल्ली के आउटर रिग रोड पर जाम खत्म करने के लिए सरकार की ओर से बड़े स्तर की तैयारी की जा रही है।
ओखला में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक के सफर को सिग्नलमुक्त करने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर का दोहरीकरण, मोदी मिल और कालकाजी फ्लाईओवर को एकीकृत करने की योनजा बनाई है।

दिल्ली सरकार की ओर व्यय और वित्त समिति को इस योजना की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। बता दें कि आउटर रिंग रोड के ओखला से चिराग दिल्लीके बीच कुल तीन फ्लाईओवर हैं।
सावित्री सिनेमा और कालकाजी फ्लाईओवर सिंगल लेन हैं। जिसकी जवह से ओखला से आईआईटी दिल्ली की ओर जाते वक्त दो लाल बत्ती मिलती है और लोगों को रुकना पड़ता है। यह सड़क आवासीय कॉलोनियों और नेहरू प्लेस जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके से होकर गुजरती है।
वहीं फरीदाबाद, बदरपुर, नोएडा को भी यह मार्ग जोड़ने का काम करता है। इसके साथ ही मथुरा रोड को जोड़ने के साथ गुरुग्राम और हवाई अड्डे की ओर जाता है। आउटर रिंग रोड पर ओखला से आईआईटी दिल्ली के बीच जाम को खत्म करने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से ये दो योजनाएं बनाई गई हैं।
मौदूदा समय में आईआईटी दिल्ली से ओखला की तरफ जाने के लिए फ्लाईओवर है। सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर के दोहरीकरण से ओखला से आईआईटी दिल्ली की ओर जाने वाले रास्ते में लाल बत्ती को खत्म किया जाएगा।
मोदी मिल और कालकाजी फ्लाईओवर का एकीकरण किया जाएगा। मोदी मिल फ्लाईओवर को दोनों तरफ से दो मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। जिसके बाद दोनों ओर लाल बत्ती को खत्म किया जाएगा और दोनों ओर लगने वाले जाम को खत्म करने में मदद मिलेगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
