2023 में देश की राजधानी दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें दुनिया भर के कई देशों के प्रधानमंत्री समेत अन्य राजनेता आए थे। वीवीआईपी विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के मद्देनजर कई कदम उठाए गए थे।

शिखर सम्मेलन जी 20 के समय दिल्ली में एक सर्वेक्षण किया गया था, इसमें दिल्ली के भिखारियों को चिन्हित किया गया था। इसके बाद उन भिखारियों को सेल्टर होम में रखा गया था। वहीं अब दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने इन भिखरियों का जीवन सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया है।
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने विधानसभा बजट सत्र में आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि दिल्ली सरकार जी 20 के समय हुए सर्वेक्षण में पहचाने गए 1,300 से अधिक भिखारियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रही है।
समाज कल्याण विभाग, अन्य विभागों के साथ, सर्वेक्षण डेटा के आधार पर भिखारियों के पुनर्वास और स्थानांतरण के लिए जिम्मेदार है। रिपोर्ट में कहा गया है कि समाज कल्याण विभाग को बेघर भिखारियों को दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) संचालित रैन बसेरों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि उन्हें मुख्यधारा के समाज में एकीकृत किया जा सके।


Click it and Unblock the Notifications