दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार नए साल पर बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। प्रदेश सरकार अलग-अलग विभागों में खाली पड़े पदों को भरने जा रही है। इसके लिए सरकार की ओर से वैकेंसी निकाली गई है। जिसमे लोग आवेदन कर सकते हैं।
दिल्ली सरकार की ओर से जो भर्तियां निकाली गई हैं उसमे सबसे अधिक पद शिक्षकों के हैं। दिल्ली सब ऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की ओर से दिल्ली के अलग-अलग विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली गई है। कुल 5819 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। इन पदों को भरने के लिए विभाग की ओर से विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है।

ये भर्तियां डायरेक्ट्रेट ऑफ एजूकेशन, न्यू दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल में पीजीटी हिंदी, गणित, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, इतिहास, भूगोल, फिजिकल एजूकेशन, गृह विज्ञान सहित अन्य विषयों में महिला और पुरुष के लिए 5227 पद पर भर्तियां निकाली गई हैं।
वहीं सर्विस डिपार्टमेंट, दिल्ली अर्बन शेल्टर डेवलपमेंट बोर्ड, दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्टेशन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमिटी, दिल्ली एग्रिकल्चर मार्केटिंग बोर्ड, एमएआईडीएस, दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, दिल्ली स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन सहित अन्य विभागों में 14 पदों के लिए 592 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
ये भर्तियां जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, लोवर डिविजन क्लर्क, जूनियर स्टेनोग्राफर सहित अन्य पदों के लिए निकाली गई हैं। इन पदों पर 9 जनवरी से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तारीख 7 फरवरी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
