दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की आय को बढ़ाने की दिशा में लगातार अहम कदम उठा रही है और इसके परिणाम भी अब देखने को मिल रही है। दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि प्रतिवर्ष 2022-23 में दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय 389529 रुपए से बढ़कर 444768 रुपए हो गई है।
प्रति व्यक्ति राष्ट्रीय औसत की बात करें तो इसकी तुलना में दिल्ली वासियों की प्रति व्यक्ति आय 158 फीसदी से अधिक है। दिल्ली में प्रति व्यक्ति आयग में तकरीबन 14 फीसदी का इजाफा हुआ है। देश में औसतन प्रति व्यक्ति आय 172276 रुपए है। दिल्ली सरकार ने शनिवार को जो आंकड़े जारी किए हैं उसमे इसकी विस्तृत जानकारी मुहैया कराई गई है। योजना मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा कि राजधानी में सुधार की दिशा में लगातार सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं और उसके परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।

आतिशी मार्लेना ने बताया कि 2023 में कई बाधाओं के बाद भी सार्वजनिक सेवा क्षेत्र में हमारी सरकार ने कई उपलब्धियां हासिल की है। दिल्ली सरकार ने विकास की गति को रफ्तार देने में सफलता हासिल की है। परिवहन सेवाओं को बेहतर करने की दिशा में कई कदम उठाए जा रहे हैं। प्रतिदिन 41 लाख से अधिक यात्रियों को डीटीसी और डीआईएमटीएस बसो में सफर किया है।
आतिशी ने कहा कि दिल्ली में 7200 से अधिक डीटीसी और डीएमटीएस बसें चल रही हैं। ये सभी बसें सीएनजी या फिर इलेक्ट्रिक बसें हैं। राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े को बढ़ाने का भी काम सरकार की ओर से लगातार किया जा रहा है। ईवी बसों की संख्या को 1300 तक पहुंचा दिया गया है। ऐसे में साफ है कि दिल्ली में पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को परिवर्तित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications