दिल्ली में उद्योग को बेहतर करने और व्यापारियों को किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए अरविंद केजरीवाल सरकार लगातार कदम उठा रही है। दिल्ली के उद्योग मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के व्यापारी संगठनों के साथ दिल्ली सचिवालय में एक अहम बैठक की है।
बैठक में व्यापारियों को संबोधित करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश की केजरीवाल सरकार दिल्ली को रोजगार हब बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस बैठक में दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्र के व्यापारी पहुंचे थे। इस दौरान व्यापारियों ने सरकार के सामने अपनी समस्याएं रखीं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में अनियोजित औद्योगिक क्षेत्रों को नियोजित करने के लिए यहा के व्यापारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन अब व्यापारियों की इस मांग को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार जल्द ही बड़ा कदम उठाने जा रही है जिसके चलते व्यापारियों का यह सपना भी पूरा होगा। बैठक में मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह जल्द से जल्द बचे हुए कामों को पूरा करें।
दिल्ली में अनियोजित औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हे ना तो सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है और ना ही उन्हें बैंक से लोन मिल पा रहा है। लिहाजा जल्द ही व्यापारियों की मांग को पूरा करते हुए इन क्षेत्रों को नियोजित किया जाएगा ताकि इन व्यापारियों को भी हर संभव लाभ मिल सके।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में जब केजरीवाल सरकार बनी थी तो लोगों को अधिक से अधिक रोजगार देने का वादा किया गया था। ऐसे में दिल्ली के 27 अनियोजित औद्योगिक क्षेत्रों के नियोजित होने से ना सिर्फ व्यापारियों को इसका लाभ मिलेगा बल्कि दिल्ली के शिक्षित युवाओं को भी रोजगार मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
