Delhi Feeder Bus Service: दिल्ली सरकार ने तीन बड़े कोर्ट के बीच फीडर बस सर्विस शुरू कर दी है। इलेक्ट्रिक बस शटल सर्विस को दिल्ली हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन ने पटियाला हाउस कोर्ट परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दिल्ली सरकार ने डीएमआरसी की इलेक्ट्रिक फीडर बसों को टेकओवर किया था, जिन्हें अब हर रोज सुबह 7 से रात 11 बजे के बीच निर्धारित रूट पर चलाया जाएगा। इस बसों में किराया किराया 15 रुपये है। इस सेवा का लाभ कोर्ट जाने वाले अधिवक्ताओं को अलावा अन्य लोग भी उठा सकते हैं। दिल्ली सरकार के मुताबिक इन बसों को रूट पर चलने की सुबह, दोपहर और शाम के समय फ्रीक्वेंसी ज्यादा रहेगी। बसों को 5, 10, 15 और 20 मिनट के अंतराल पर चलाया जाएगा।

कहां से कहां तक सफर
इलेक्ट्रिक फीडर बस सर्विस के शुरू होने से सभी न्यायिक अधिकारियों, पटियाला हाउस कोर्ट के जजों, वकीलों, बार असोसिएशन के पदाधिकारियों और आमजन को कोर्ट कोर्ट पहुंचने में आसानी होगी। ये बस सेवा सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से पटियाला हाउस कोर्ट के बीच उपलब्ध रहेगी। बीच में इन बसों के एक स्टॉपेज दिल्ली हाई कोर्ट भी है। इस बसों के संचालित होने से मेट्रो स्टेशन पर उतरने के बाद अधिवक्ताओं और कोर्ट जाने वाले अन्य व्यक्ति समय से अदालत पहुंच सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से शुरू की गई इन बसों को लेकर अधिवक्तायों ने खुशी व्यक्त की है।
दरअसल, नई दिल्ली बार असोसिएशन (NDBA) के सचिव ओ एन शर्मा ने 21 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और जस्टिस मनमोहन को एक पत्र लिखा था। जिसमें सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से पटियाला हाउस कोर्ट के बीच बस सेवा की मांग की गई थी। उक्त रूट पर इलेक्ट्रिक फीडर बस सर्विस शुरू होने के बाद ओ एन शर्मा ने एक बयान में कहा कि अधिवक्ताओं की मांग पूरी होने के बाद वकीलों के साथ कोर्ट स्टाफ के साथ आम जनता को भी समय से कोर्ट पहुंचने में आसानी होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
