दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली में स्मॉग टावर को एक बार फिर बंद करने पर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC)के चेयरमैन अश्विनी कुमार की कड़ी फटकार लगाई है। इसके साथ ही स्माग टावर बंद किए जाने को मंत्री सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना बताया।

इसके अलावा दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रमुख सचिव (पर्यावरण वन एवं वन्यजीव) को 24 घंटे के अंदर स्माग टावर पर काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन जारी करने का निर्देश भी दिया ताकि बिना किसी रुकावट के दिल्ली का स्मॉग टावर दोबारा चालू हो सके।
दिल्ली के स्मॉग टावर पर तैनात कर्मियों के वेतन का भुगतान न होने के मुद्दे पर मंत्री गोपाल राय ने प्रमुख सचिव (ईएंडएफ) को एक पत्र लिखा है जिसमें मंत्री ने टावर के कर्मचारियों को वेतन ना मिलने पर नाराजगी जताई है।
इसके साथ ही मंत्री ने सचिव को भविष्य में सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं ताकि दिल्ली के स्मॉग टावर के संचालन में कोई व्यवधान न हो।
उन्होंने डीपीसीसी चेयरमैन को विभाग द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति बरती गई इस लापरवाही पर 48 घंटों के भीतर (यानी बुधवार तक) एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया है।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि कनॉट प्लेस में यह स्मॉग टावर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 2020 में डीपीसीसी ने स्थापित किया था, अगस्त 2021 से इसका संचालन हो रहा हो रहा है। इस टावर के सफल संचालन के लिए डीपीसीसी, एनबीसीसी और टाटा प्रोजेक्ट के बीच एक एमओयू भी हस्ताक्षरित हुआ था।
अगस्त 2023 में डीपीसीसी चेयरमैन ने ओ एंड एम (आपरेशन एंड मेंटेनेंस) फंड रोककर स्मॉग टावर का संचालन रोक दिया था। इस कार्रवाई के तहत दिल्ली सरकार के मंत्री परिषद के निर्णय के उल्लंघन किया गया था जिसके बाद नवंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद स्मॉग टावर का संचालन फिर से शुरू किया गया।
दिल्ली में खराब प्रदूषण के स्तर के बीच डीपीसीसी द्वारा कोर्ट की अवमानना का दूसरा मामला है। पर्यावरण मंत्री ने कहा जब दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति ''बहुत खराब'' श्रेणी में है तब स्मॉग टावर को बंद करना चिंताजनक है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
