दिल्ली सरकार में मंत्री व 'आप' नेता आतिशी मार्लेना ने कहा है कि पंजाब के लोगों को अब राशन के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। यहां भगवंत मान सरकार अब राशनकार्ड धारकों के घर- घर राशन पहुंचाने का काम करेगी, लेकिन दिल्ली में एलजी के कारण 6 साल बाद भी ऐसी योजना लागू नहीं हो पा रही है। इस दौरान मंत्री ने आतिशी ने बताया कि दिल्ली के लिए घर- घर राशन डिलीवरी योजना क्यों जरूरी है।
घर- घर राशन डिलीवरी स्कीम की दिल्ली के महत्वपूर्ण बताते हुए केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में एक तबका ऐसा भी है, जो आज भी सबसे गरीब है। उन्होंने कहा, "गरीबों को राशन देन के लिए स्कीम बनाती है। गरीबों को राशन देने से सरकार का मानना है कि कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं होना चाहिए जिसकी भूख से मौत होगी। हर महीने राशन जब एक गरीब परिवार लेने पहुंचता है, राशनकार्ड होल्डर को पूरा राशन नहीं मिलता है, इसके साथ उनके साथ बदतमीजी भी होती है। जब इसके खिलाफ आवाज उठाई जाती है, तो एक्टिवस्ट पर हमले होती हैं।"

मंत्री आतिशी ने कहा कि घर- घर राशन डिलीवरी की मतलब जैसे ऑनलाइन फूड डिलीवरी सर्विस के जरिए घर- घर खाना पहुंचाया जाता है, वैसे ही दिल्ली सरकार भी राशनकार्ड धारकों के घर पर राशन पहुंचाएगी। पूरा पैक होकर उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। लोगों को अपने दिहाड़ी छोड़कर लाइन लगानी नहीं होगी।
केंद्र की बीजेपी सरकार और एलजी को निशाने पर लेते हुए आतिशी ने कहा कि केंद्र को दिल्ली सरकार की कोई भी योजना बर्दाश्त नहीं होगी। 2018 में ये स्कीम पास हुई। 2021 में ये स्कीम नोटिफाई की गई। लेकिन आज तक एलजी साहब के माध्यम से केंद्र सरकार दिल्ली में इस स्कीम को लागू नहीं होने दिया। लोगों को अब भी धक्के खाने पड़ते हैं।
आतिशी ने कहा, "इसी योजना को सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने पंजाब में लॉन्च किया। इसके जरिए 17 लाख लाभार्थियों के उनके घर तक राशन पहुंचाया जाएगा। आज के बाद पंजाब के कार्डधारकों को राशन के दुकान पर लाइन नहीं लगाने पड़ेगी। ये योजना इसलिए लागू हो पाई क्योंकि पंजाब में केंद्र सरकार कोई दखल नहीं है।"
आतिशी ने दिल्लीवासियों के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि आज मैं सभी दिल्लीवासियों से अपील करती हूं कि अगले महीने चुनाव की घोषणा हो जाएगी। अप्रैल में लोकसभा का चुनाव हो जाएगा। अगर दिल्ली के लोग चाहते हैं दिल्ली की आवाज संसद तक पहुंचे तो इसके लिए सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि वो आम आदमी पार्टी को इस बार लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को संसद तक पहुंचाएं, ताकि हम दिल्ली की समस्याओं के लिए लड़ सकें।
वहीं पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद दिल्ली में गठबंधन को लेकर सवाल पर मंत्री आतिशी ने कहा, "हम इंडिया अलायंस के साथ हैं। पंजाब में बिल्कुल सही बात है, हम चुनाव अकेले लड़ेंगे। लेकिन दिल्ली में आईएनडीआईए के साथ हैं, अभी भी बात चल रही है।"
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
