दिल्ली की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत केजरीवाल सरकार अब 91 ट्रेनों से बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवा चुकी है। 92वीं ट्रेन बृहस्पतिवार को रवाना हुई। ट्रेन के रवाना होने से पूर्व आयोजित भजन संध्या में दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी शामिल हुईं। आतिशी ने इस मौके से बुजुर्गों मिलकर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी और उनका आशीर्वाद लिया।
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत 92वीं ट्रेन रवाना करते वक्त केजरीवाल सराकर की इस योजना की जमकर तारीफ की। मंत्री सीएम केजरीवाल को वर्तमान युग का श्रवण कुमार बताया और कहा की उनके प्रयासों से आज बुजुर्गों के सपने पूरे हो रहे हैं।

मंत्री आतिशी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "दिल्ली के बुजुर्गों को तीर्थ-यात्रा पर भेजने के उनके सपनों को, आधुनिक युग के श्रवण कुमार जी पूरा कर रहे हैं। इस क्रम में, मुख्यमंत्री तीर्थ-यात्रा योजना के तहत 92वीं ट्रेन भगवान श्रीकृष्ण के धाम द्वारकाधीश के लिए रवाना हो रही है। आज तीर्थयात्रा से पूर्व आयोजित भजन संध्या में शामिल होकर हमारे बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।"
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत गुरुवार को 780 बुजुर्गों को लेकर 92वीं ट्रेन दिल्ली से द्वारकाधीश के लिए रवाना हुई। बता दें कि दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ याता योजना के तहत दिल्ली सरकार बुजुर्ग यात्रियों को लेकर एसी ट्रेन से भेजती है। उनके लिए एसी होटल बुक करवाती है। समय से खाने-पीने और दर्शन की व्यवस्था करवाती है। केजरीवाल सरकार अब तक दिल्ली से 91 ट्रेनों के माध्यम से 87 हजार से अधिक बुजुर्गों को तीर्थ-यात्रा पर भेज चुकी है।
इन स्थलों पर बुजुर्गों को भेजती है दिल्ली सरकार
स्कीम के तहत दिल्ली सरकार रामेश्वरम्, द्वारकाधीश, सोमनाथ, नागेश्वरम्, जगन्नाथपुरी, बाबा महाकाल, शिरडी में तमकेश्वरम्, तिरुपति बाला जी, अयोध्या, वैष्णो देवी, पुष्कर, फतेहपुर सिकरी, अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, करतारपुर साहिब, मथुरा-वृंदावन और हरिद्वार के दर्शन के लिए भेजती है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
