दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपराज्पाल विनय सक्सेना ने मंगलवार को ठोस कचरे के वैज्ञानिक निपटान के लिए दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तेहखंड में एक इंजीनियर्ड लैंडफिल साइट का उद्घाटन किया। तेहखंड ओखला मेंइंजीनियर्ड लैंडफिल का उद्घाटन के मौके पर मेयर शैली ओबरॉय भी मौजूद थी।

केजरीवाल ने इंजीनियर्ड लैंडफिल साइट के शुभारंभ को टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
दिल्ली नगर निगम वर्तमान समय में शहर में तीन लैंडफिल साइटों का संचालन करता है, जिनमें से ओखला में एक को इस साल तक मंजूरी मिलने की संभावना है। भलस्वा साइट को 2025 तक और ग़ाज़ीपुर साइट को 2026 तक साफ करने का लक्ष्य है।
गौरतलब है कि ट्रेडिशनल यानी पारंपरिक डंपसाइटों से ये बिलकुल अलग एक इंजीनियर्ड लैंडफिल साइट तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से कचरे का निपटान करता है और इसमें लीचेट को जमीन में फैलने से रोकने के लिए लीचेट ट्रीटमेंट संयंत्र का प्रावधान होता है। तेहखंड परियोजना को 2018 में तत्कालीन साउथ एमसीडी द्वारा मंजूरी दी गई थी, और काम सितंबर 2021 में सौंपा गया था।
स्टेडियम के आकार का लैंडफिल ओखला में अतिसंतृप्त (oversaturated) लैंडफिल के बगल में 23 एकड़ में फैला हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि यह पर्यावरण के किसी भी प्रदूषण को रोकने के लिए भू-टेक्सटाइल बाधाओं की परतों से ढका हुआ है, और इसका उपयोग केवल ओखला और तेहखंड में दो अपशिष्ट-से-ऊर्जा (डब्ल्यूटीई) संयंत्रों में उत्पन्न राख और जली हुई सामग्री के निपटान के लिए किया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
