Delhi News: दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि अब सभी सरकारी स्कूलों को हाइब्रिड बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में अब जल्द ही हाइब्रिड शिक्षण पढ़ाई शुरू की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि गर्मियों में लू और सर्दियों में कोहरे जैसे मौसम के कारण सभी स्कूलों को हाइब्रिड बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि मौसम की मार के चलते बच्चों की पढ़ाई बाधित ना हो, इसके लिए सभी स्कूल हाइब्रिड बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल (डीएमवीएस) कार्यक्रम और प्रत्यक्ष स्कूल मॉडल को साथ लाने का निर्देश दिया गया है।

मंत्री आतिशी ने कहा कि डीएमवीएस के माध्यम से दिल्ली सरकार का लक्ष्य सभी विद्यालयों को हाइब्रिड बनाना है। उन्होंने कहा कि अक्सर मौसम की मार के चलते बच्चों की पढ़ाई बाधित हो जाती है। लेकिन इसकी तैयारी दिल्ली सरकार ने कर दी है।
अब बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। सभी स्कूलों को हाइब्रिड बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि डीएमवीएस के माध्यम से हम दिल्ली सरकार के सभी विद्यालयों को हाइब्रिड बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जो बच्चे स्कूल नहीं जा सकते दिल्ली सरकार डीएमवीएस के जरिए उत्तम शिक्षा उन तक पहुंचा रही है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली: केजरीवाल सरकार की प्रतिबद्धता, कोई भी गरीब नहीं रहेंगे इलाज से वंचित


Click it and Unblock the Notifications