Delhi Budget 2024: दिल्ली सरकार ने अपने बजट सत्र का ऐलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पेश होने वाला ये बजट दिल्ली में बुनियादी ढ़ांचे की मजबूती, शिक्षा, रोजगार समेत कई क्षेत्रों पर केंद्रित होगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक चुनावी मौसम से दिल्ली सरकार का बजट कई बड़ी सौगातें ला सकता है। ऐसे में इसको लेकर 10अहम विंदु हैं, जो बजट के लिए बेहद खास साबित होने वाले हैं।
आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने पिछले साल 78,800 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। जबकि इस बार बजट 80 हजार करोड़ से भी अधिक होने की उम्मीद है। बजट का एक बड़ा हिस्सा शिक्षा, स्वास्थ्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट, परिवहन जैसे कोर सेक्टर्स को समर्पित होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली सरकार जल बोर्ड और एमसीडी के बजट में भी बढ़ोतरी करेगी। इसके अलावा सरकार इस बार तीर्थ यात्रा योजना का बजट भी बढ़ा सकती है।
बजट की 10 अहम पॉइंट्स
- दिल्ली सरकार का बजट सत्र 6 दिन का होगा। बजट में कुल चार बैठकें आयोजित की जाएंगी। कैबिनेट से मंजूरी के बाद एलजी के पास फाइल भेजी गई।
- शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित होगा बजट।
- कॉलेजों में भी इंटरप्रिन्योरशिफ प्रोग्राम शुरू पर फोकस
- शिक्षा के लिए सबसे अधिक बजट आवंटन उम्मीद
- बुनियादी हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए विशेष व्यवस्था।
- हितधारकों से बजट पर सुझावों को प्राथमिकता देने पर जोर रहेगा।
- 6 जनवरी को सीएम अरविंद केजरीवाल ने उच्चस्तरीय बैठक की थी।
- सरकार ने मंत्रियों को प्राथमिकताएं तय करने के निर्देश दिए गए हैं।
- बजट लेकर 20 दिन से दिल्ली सरकार कर तैयारी रही है।
- बजट 80 हजार करोड़ से भी अधिक होने की उम्मीद है।
- 2025 में क्लीन यमुना मिशन पूरा करना है। इस बार के बजट में इसके लिए भी विशेष व्यवस्था की जा सकती है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
