दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने गुरुवार को मयूर विहार में स्थित एच जे भवन आईआईटी में एडवांस वेल्डिंग एंड रॉबाटिक लैब (Advanced Welding & Robotics) का उद्घाटन किया। आतिशी ने कहा वेल्डिंग के क्षेत्र में विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त सक्षम कार्यबल तैयार करने के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास और निर्माण के उद्देश्य से वेल्डिंग प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में इस लैब की स्थापना की गई है।

आतिशी ने कहा दिल्ली के सरकारी संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमेशा शहर सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा इस वेल्डिंग और रोबोटिक्स लैब में प्रदान किए गए विश्व स्तरीय उपकरण और सुविधाएं यहां पढ़ने वाले छात्रों के लिए कई नए अवसरों के द्वार खोल देंगी।
मंत्री ने कहा मुझे नहीं लगता कि इस लैब में छात्रों को जो सुविधाएं दी जाती हैं, वह निजी कॉलेजों में कहीं भी देखी जा सकती हैं। इस नई लैब में छात्रों को उन उपकरणों पर हाथ आजमाने का मौका मिलेगा जो वर्तमान में उद्योगों में उपयोग किए जा रहे हैं।
दिल्ली सरकार की मंत्री ने कहा इन अत्याधुनिक मशीनों के ज़रिए स्किल्ड बनकर हमारे छात्र न केवल 21वीं सदी की नौकरियों के लिए तैयार होंगे; बल्कि देश की अर्थव्यवस्था के तरक़्क़ी का रास्ता भी खोलेंगे। उन्होंने कहा दिल्ली की केजरीवाल सरकार अपने इन प्रयासों से देश को एक शानदार और स्किल्ड भविष्य दे रही है।
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा



Click it and Unblock the Notifications