KCC Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार किसानों और उन्नत कृषि के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है ताकि किसानों की आर्थिक स्तर पर किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसी मंशा से उत्तर प्रदेश में किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना चलाई जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक की। जिसमें उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष के दिसंबर 2023 में समाप्त तिमाही की समीक्षा भी की।
सीएम योगी ने बड़ौदा-यूपी ग्रामीण बैंक और आर्यावर्त ग्रामीण बैंक को राज्यांश प्रदान किया। इसके अलावा 1.10 लाख किसान क्रेडिट कार्ड , 1111 बैंकिंग आउटलेट का शुभारंभ किया और 10 बीसी सखियों को टूल किट का वितरण किया था।
बैठक में सीएम योगी ने कहा राज्य के जरूरतमंद और ऊर्जावान युवा को ऋण के रूप में वित्तीय प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के हमारे प्रयासों में बैंकों ने सराहनीय भूमिका निभाई है।
मुख्यमंत्री ने बैंकर्स कहा कि ऋण मेलों का यह क्रम आगे भी सतत भी जारी रखा जाए। उन्होंने कहा बैंक लोन देने में संकोच न करें। हमारी सरकारी हर योजना में ऋण दिलाने से पहले लाभार्थी का प्रशिक्षण, क्षमता वृद्धि जरूर सुनिश्चित करायेगी।
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ' फैमिली आईडी' के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा सभी बैंक, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों का पूरा डेटा उपलब्ध करायें। जिससे राज्य के हर परिवार की स्थिति का सही आकलन हो सके।
किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए किसानों को ब्याजमुक्त लोन
किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए बिना किसी गारंटी और सिक्योंरिटी के किसानों को 1.60 लाख रुपये का लोन दिया जाता है। इसके जरिए किसानों को खेती की जरूरत के लिए 6 महीने का ब्याजमुक्त लोन दिया जाता है
किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से फसल बीमा की सुविधा भी दी जाती है। फसल के नुकसान होने पर बीमा मिलता है। इसके अलावा किसान की स्थायी विकलांगता और मौत पर 50,000 रुपये तक और अन्य जोखिमों पर 25,000 रुपये तक की बीमा धनराशि मिलती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
