उत्त्तराखंड में 670 पैक्स का होगा कंप्यूटरीकरण, केंद्र सरकार ने दिया फंड
उत्तराखंड में 670 पैक्स के कंप्यूटरीकरण जल्द शुरू होगा। राज्य के 670 पैक्स के कंप्यूटरीकरण के लिए केंद्र सरकार ने 13 करोड़ 47 लाख 88 हजार 610 रुपये की धनराशि को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखण्ड में 670 पैक्स के कंप्यूटरीकरण के लिए केंद्र सरकार ने धनराशि को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का आभार प्रकट कतरा हूं। उन्होंने कहा कि पैक्स के कम्प्यूटराइजेशन से वित्तीय और प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।


Click it and Unblock the Notifications