अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है, पूरी अयोध्या को प्रभु राम की नगरी की तरह से सजाया जा रहा है। कुछ साल पहले किसने सोचा था कि अयोध्या की तस्वीर इस तरह से बदलेगी। प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने अयोध्या को पूरी तरह से बदल दिया है।
यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लेकर कई बड़े-बड़े होटल, रेलवे स्टेशन, नई ट्रेनों की शुरुआत हो रही है, जिसके बाद अयोध्या पर्यटन का केंद्र बनता जा रहा है। जिस तरह से अयोध्या में विकास की नई यात्रा शुरू हुई है उसे देखते हुए यहां हर वर्ष लाखों पर्यटकों के आने की संभावना जताई जा रही है।

खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में कई परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर हर वर्ष 10 लाख यात्री आएंगे। यहां जब एयरपोर्ट पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा तो हर साल 60 लाख यात्री यहां आएंगे।
वहीं अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की बात करें तो यहां 10-15 हजार यात्री प्रतिदिन आते हैं लेकिन जब स्टेशन पूरी तरह से विकसित हो जाएगा तो यहां हर रोज 60 हजार यात्री आएंगे। यहां बन रहे भव्य एयरपोर्ट पर प्रभु श्रीराम की जीवनशैली देखने को मिलेगी। रेलवे स्टेशन की बात करें तो यहां 100 फीसदी रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया जा चुका है।
अयोध्या में सरयू नदी को स्वच्छ करने के लिए भी प्रदेश सरकार योजना बना रही है, गंदे पानी की आवक को पूरी तरह से रोकने की तैयारी हो रही है। राम की पैड़ी की तस्वीर को भी बदला जा रहा है। सरयू पर नए घाट बनाए जा रहे हैं। यहां प्राचीन कुंड का नवीनीकरण किया जा रहा है।
प्रदेश सरकार की कवायद पर यहां लता मंगेशककर चौक, रामकथा पार्क बनाए गए हैं। यहां नई टाउनशिप बनाई जा रही है, जोकि यहां के लोगों के लिए जीवन की राह को और भी बेहतर करेगा।
गौर करने वाली बात है कि अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है। ऐसे में अयोध्या ना सिर्फ भारत बल्कि पूरे देश में पर्यटन का अहम केंद्र बनने जा रहा है। अयोध्या में हो रहे बदलाव का असर ना सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश को पर्यटन के क्षेत्र में मिलने जा रहा है। अयोध्या भारत में आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र बनने जा रहा है, जोकि आने वाले समय में हर किसी के लिए गर्व की बात होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
