पर्यटन विभाग के कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में नाइट सफारी का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। देश में कई सफारी हैं, लेकिन देश में पहली बार नाइट सफारी की शुरुआत होने जा रही है। लोग जल्द ही इसका लुत्फ लखनऊ में ले सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यहां इको टूरिज्म की बहुत संभावनाएं हैं। हम कुकरैल में ही नाइट सफारी लेकर आ रहे हैं। कुकरैल नदी को हम लग फिर से जीवित कर रहे हैं। बड़े कार्यक्रम को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। लखनऊ के लिए नाइट सफारी एक नई पहचान लेकर आएगा। हम आगे बढ़कर ना सिर्फ बच्चों के ज्ञानवर्धन और प्रकृति के साथ इतना संवाद बना पाएंगे कि लोग उसके संरक्षण के लिए उसका दायित्व अपने हाथ में ले पाएंगे।

बता दें कि प्रदेश सरकार लखनऊ में एक नए चिड़ियाघर की स्थापना करने की योजना बना रही है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने भी नाइट सफारी की स्थापना करने की मंजूरी पहले ही दे दी है। कुकरैल में 350 एकड़ की जमीन पर एक नाइट सफारी बनाई जाएगी। यह नाइट सफारी विश्व की पहली नाइट सफारी की तर्ज पर बनाई जाएगी जोकि सिंगापुर में है। नाइट सफारी और चिड़ियाघर के लिए 1500 करोड़ रुपए का बजट भी आवंटित किया गया है।
पिछले वर्ष सेंट्रल जू अथॉरिटी की टेक्निकल कमेटी ने लखनऊ के कुकरैल नाइट सफारी के साथ प्राणि उद्यान परियोजना को अपनी सहमति दी थी। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया था। देश में पहले से ही कई सफारी हैं लेकिन नाइट सफारी शुरू करने वाला उत्तर प्रदेश पहले राज्य होगा। योगी सरकार के इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद लखनऊ में देश की पहली नाइट सफारी को विकसित किया जाएगा।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
