मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि होली से पहले हजारों करोड़ रुपए का उपहार उत्तर प्रदेश वासियों को मिल रहा है, इसके लिए मैं प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ को विकास की महत्वपूर्ण योजानाओं के माध्यम से मिल सके, इसके लिए हमारी सरकार कर रही है। प्रदेश में डबल इंजन सरकार के कारण विकास की योजनाएं तेजी से आगे बढ़ी हैं।
आजमगढ़ में हर गरीब को पांच लाख रुपए के स्वास्थ्य बीमा का कवर दिया गया है। 11.30 लाख आयुष्मान के कार्ड अकेले यहां बने हैं। किसान सम्मान निधि में 7.5 लाख किसानों को 1940 करोड़ रुपए प्राप्त हो चुके हैं। उज्जवला योजना में 3 लाभार्थियों को निशुल्क रसोई गैस के कनेक्शन भी प्राप्त हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में 1.10 लाख लाभार्थियों को और शहरी क्षेत्रों में 17 हजार लाभार्थियों को आवास प्राप्त हुए हैं।

जल जीवन मिशन में भी 4.20 लाख से अभी अधिक घरों को हर घर नल योजना से जोड़ने का काम किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन में 5.20 हजार परिवारों को एक-एक शौचालय प्राप्त हुआ है। आजमगढ़ के युवाओं एक लाख से अधिक को टैबलेट और स्मार्टफोन दिया जा चुका है। इसमे केंद्र और राज्य की युवाओं से संबंधित सभी योजनाओं को केंद्रित किया गया है।
यह डबल इंजन की सरकार आज बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ हर जवान, किसान, नौजवान को उपलब्ध करा रही है। हमारी सरकार नौजवानों की आजीविका की चिंता कर रही है तो आपकी आस्था को भी सम्मान देने का काम कर रही है। सुरक्षा का बेहतर वातावरण बना रही है तो समृद्धि के मार्ग पर भी आपको आगे बढ़ाने का काम कर रही है। इसीलिए जन-जन से यही आवाज आ रही है फिर एक बार मोदी सरकार। मोदी सरकार की इस आवाज के साथ आजमगढ़, लालगंज और घोषी भी जुड़ेगा, ऐसा मेरा विश्वास है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
