उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक जिलों को योगी आदित्यनाथ सरकार विकास परियोजनाओं की सौगात दे रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकरनगर में दो हजार करोड़ रुपए से अधिक की सौगात दी है। इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा जनपद अम्बेडकरनगर में आज ₹2,122 करोड़ लागत की 4,977 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर ₹5,925 करोड़ निवेश की 2 निजी औद्योगिक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी हुआ, जिनके माध्यम से स्थानीय स्तर पर ही हजारों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होने जा रहे हैं। इन परियोजनाओं से अम्बेडकरनगर ही नहीं, बल्कि आसपास के जनपदों के सर्वांगीण विकास को भी गति मिलेगी और लोगों का जीवन-स्तर समृद्ध होगा। क्षेत्र वासियों को हार्दिक बधाई!

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सबको मिलकर डबल इंजन की सरकार पर अपना भरोसा बरकरार रखना है। हमारा देश विकसित होगा, खुशहाल होगा, हर नौजवान के हाथ में काम होगा, हर किसी के भोजन की सुविधा होगी।
हम सबको डबल इंजन की सरकार के साथ अपनी आवाज को बुलंद करना चाहिए। अगर ये डबल इंजन की सरकार नहीं होती तो क्या अयोध्या में भव्य राम लला का मंदिर बन पाता। क्या सपा-कांग्रेस के लोग ये कर पाते। आपकी आस्था को कौन सम्मान दे रहा है। डबल इंजन की सरकार आपको सम्मान दे रही है। गरीब को पांच लाख का बीमा कवर मोदी जी की डबल इंजन की सरकार दे रही है। गरीब को सिर ढकने के लिए छत कौन दे रहा है, डबल इंजन की भाजपा सरकार। बेटी और व्यापारी को सुरक्षा डबल इंजन की सरकार प्रदान कर रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
