मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तमाम बैंकों को कहा है कि वह लोगों को लोन देने में संकोच ना करें। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में मुख्यमंत्री ने बैंकों से यह अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी हर योजना में इसके लाभार्थियों को प्रशिक्षण दिलाएगी और बैंकों को हर तरह से सुरक्षा देगी, उन्हें सहायता मुहैया कराएगी।
मुख्यमंत्री प्रदेश में ऋण जमानुपात यानि सीडी रेशियो 58.59 फीसदी होने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष में यह 65 फीसदी तक पहुंच सकता है, हमे इस लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए। प्रदेश में 2016-17 में कुल 12.80 लाख करोड़ रुपए का बैंकिंग बिजनेस था, जोकि आज की तारीख में 26.80 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

समिति की बैठक में हाल ही में समाप्त हुई तिमाही की समीक्षा करते हुए सीएम ने कहा कि हर जरूरतमंद तक बैंकों की पहुंच सराहनीय कदम है। युवाओं को लोन देने में बैंकों ने सराहनीय भूमिका निभाई है। लोन मेलों को जारी रखना चाहिए, साथ ही लोगों को बैंक लोन देने में किसी तरह का संकोच ना करे। प्रदेश सरकार फैमिली आईडी योजना चला रही है। इसका जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बैंक, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों का पूरा डेटा दें जिससे प्रदेश के हर परिवार की स्थिति की सही तरह से आंकलन किया जा सके।
सीएम ने कहा कि वन जीपी वन बीसी यानि एक ग्राम पंचायत एक बीसी सखी अच्छी योजना है, बैंक बीसी सखियों को और भी प्रोत्साहित करें। महिलाओं को सशक्त बनाने में इस योजना ने काफी अहम भूमिका निभाई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बैंकों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कवरेज को बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन को जरूरत पड़ने में यह काफी मददगार होती है, लिहाजा इसे इस तंत्र को और मजबूत करने की जरूरत है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
