यूपी में जल्द शुरू होगा ईवी गाड़ियों का उत्पादन, सीएम योगी ने किया प्लांट का दौरा

उत्तर प्रदेश को निवेश फ्रैंडली बनाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार अहम कदम उठा रही है। इसका फायदा प्रदेश को स्पष्ट तौर पर मिल भी रहा है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दूसरे दिन लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित स्कूटर्स इंडिया की साइट पर अशोक लीलैंड का ईवी प्लांट के भूमि पूजन का कार्यक्रम हुआ।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे उत्तर भारत का बाजार उत्तर प्रदेश के इलेक्ट्रिक वाहनों का इंतजार कर रहा है। हिंदुजा ग्रुप की ओर से एक इलेक्ट्रिक बस की चाबी दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमे सिर्फ चाबी ना सौंपे बल्कि जल्द से जल्द उत्पादन को भी यहां शुरू करें।

CM Yogi

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का मतलब उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि बिहार, मध्य प्रदेश, नेपाल भी इससे जुड़े हैं। ये सभी किसी ना किसी रूप में उत्तर प्रदेश से जुड़े हैं। उत्तर प्रदेश में अशोक लीलैंड का यह पहला प्लांट है जो राजधानी में लगने जा रहा है।

स्कूटर्स इंडिया की भूमि पर शुरू हुआ है। वहीं हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन धीरज आहुजा ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश का हर तरफ विकास हो रहा है। उत्तर प्रदेश में निवेश का यह अच्छा समय है। लखनऊ के प्लांट में पहले चरण में कॉमर्शियल वाहनों, इलेक्ट्रिक बस, ट्रक आदि का निर्माण किया जाएगा।

यहां भविष्य में सीएनजी और एलएनजी से भी चलने वाले वाहनों का निर्माण किया जाएगा। यहां 18 महीनों के बाद बसों का भी निर्माण शुरू होगा। यहां एक वर्ष में 2500 बसों का निर्माण किया जाएगा। पहले चरण में 500 लोगों को प्लांट में रोजगार मिलेगा।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+