मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में पशु चिकित्सा महाविद्यालय का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा जनपद गोरखपुर में ₹350 करोड़ की लागत से 80 एकड़ क्षेत्रफल में बनने जा रहे पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय का आज शिलान्यास हुआ। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। जनपद वासियों को हार्दिक बधाई!
विश्वविद्यालय का शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा 300 करोड़ रुपए की लागत का गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश का पहला चिकित्सा महाविद्यालय प्राप्त हो रहा है, इसके लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं। आप इसका अनुमान इससे लगा सकते हैं कि दक्षिणांचल का जो क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ गया था, वह नई रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। गोरखपुर से वाराणसी मार्ग फोर लेन का हो गया है।

यहां पशुओं का चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित होगा। 80 एकड़ के इस महाविद्यालय में विश्वविद्यालय बनने का सामर्थ्य होगा। गोरखपुर में पहले से ही 4 विश्वविद्यालय कार्य कर रहे हैं और यह पांचवा भी आ जाएगा। यह तब संभव हो पा रहा है जब पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में और देश के अंदर डबल इंजन की सरकार चल रही है। यह पशु चिकित्सा महाविद्यालय ना सिर्फ पशुओं और जीव जंतुओं के स्वास्थ्य परीक्षा का केंद्र होगा बल्कि उनकी नस्ल सुधार का भी काम होगा। यहां वेटनरी से लेकर फिशरी का भी कार्यक्रम यहां शुरू होगा। यहां अन्य तमाम विधाओं को आगे बढ़ाने का कार्यक्रम किया जाएगा।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गाय का, बकरी भैंस, सुअर, मछली किसी को भी कोई बीमारी होगा तो उनका उपचार होगा। लोगों को उनके बचाव के लिए रखरखाव के लिए उनकी उन्नत नस्लों को आगे बढ़ाने के लिए यहां के माध्यम से नई दिशा प्राप्त होगी। नौजवानों को रोजगार प्राप्त होगा। इस नई सौगात के लिए मैं दक्षिणांचल और गोरखपुर के लोगों को बधाई देता हूं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
