मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यहां 5198 करोड़ रुपए की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने यहां अनुसूचित जाति महासम्मेलन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का शिलान्यास करके 500 वर्ष का इंतजार खत्म हुआ है। देश में पहली बार महर्षि बाल्मीकि के नाम पर अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। ऐसा पहले नहीं हो पाया, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में यह हुआ। काशी से जब पीएम मोदी सांसद बने तो उन्होंने संकल्प लिया काशी की नगरी को बदलने का।

काशी में पावन धरा में जाने के लिए फोर लेन की कनेक्टिविटी हो गई है। पहले यहां सिंगल लेन की भी कनेक्टिविटी नहीं थी। देश के पुरोधाओं को सम्मान देने का काम पीएम ने किया। हर गरीब के घर में शौचालय बन गया, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा मिल गई। यह समाज वह समाज है जिसने स्वदेश के लिए अपने आपको बलिदान किया है। अपनी आहुति दी है।
आगरा के एक महत्वपूर्ण स्टेशन का नाम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम पर किया गया है। आज 5200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात भी आगरा वासियों को मिल रही है। कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम ने कहा कि आगरा छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य और पराक्रम से जुड़ा है। उत्तर प्रदेश के अंदर हम लोगों ने तय किया है कि अनुसूचित जाति के जितने भी हमारे छात्र हैं, उनकी स्कॉलरशिप की राशि 2016 की तुलना में दोगुनी कर चुकी है।
प्रदेश में जहां भी अनुसूचित जाति के लोग बसे हैं उन्हें वहीं जमीन का कब्जा दिया जा रहा है। आप लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है। हर किसी के पास अपना राशन कार्ड है। लोग सम्मान के साथ जीवन जी रहे हैं। यह डबल इंजन की वही सरकार है जो आजमगढ़ में विश्वविद्यालय का निर्माण करती है तो बिजली पासी किले का पुनरुद्धार किया जाता है।
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा



Click it and Unblock the Notifications