उत्तर प्रदेश में उद्योग को बढ़ावा देने से लेकर पर्यटन के विकास के साथ रोजगार सृजन के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश सरकार कई ऐसे कदम उठा रही है जो यूपी की तस्वीर को बदलने का काम कर रही है।
उत्तर प्रदेश में काशी, मथुरा, अयोध्या, संगम अध्यात्म का केंद्र हैं। देश और दुनिया से लोग यहां आध्यात्मिक चिंतन के लिए पहुंचते हैं। प्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बखूबी समझते हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट इंटरनेशनल फिल्म सिटी को जल्द ही विकसित जाएगा।

अहम बात यह है कि इस फिल्म सिटी में हर तरह की सुविधाएं और सेट मुहैया कराया जाएगा, जिससे फिल्म निर्माताओं को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो। यानि फिल्म निर्माता अपनी फिल्म की कल्पना को लेकर यहां आए और पूरी कल्पना को रील में कैद करके यहां से ले जा सकते हैं।
यही वजह है कि इस फिल्म सिटी में अयोध्या घाट, काशी के घाट से लेकर हिमाचल प्रदेश के बाजार, कश्मीर की डल झील, केदारनाथ सहित देश के कई प्रसिद्ध मंदिरों के सेट को तैयार किया जाएगा। जिससे फिल्म निर्माता आसानी से यहां अपनी फिल्म की शूटिंग कर सकें।
फिल्म निर्माताओं को अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए अलग-अलग जगहों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वो यहां पर पूरे भारत की झलक पा सकते हैं और फिल्म की शूटिंग कर सकते हैं। यहां कश्मीर और हिमाचल के पहाड़, बर्फ से लेकर गोवा के प्राकृतिक समुद्र तट, दिल्ली की प्रमुख इमारतें और केरल की हरियाली को देख सकते हैं।
यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में निर्मित होने वाली इस फिल्म सिटी को डेवलप करने का जिम्मा बोनी कपूर व भूटानी इंफ्रा वेंचर को मिला है। यहां दिल्ली का संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, पंजाब की हरियाली, स्वर्ण मंदिर, राजस्थान का रेगिस्तान, किले और अन्य पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा।
इसके अलावा गुजरात के सोमनाथ मंदिर, महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों को दर्शाया जाएगा। इस फिल्म सिटी में बड़ी संख्या में पर्यटकों की भी आमद बढ़ेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
