Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि टेक्नालॉजी की पढ़ाई कर रहे युवाओं को अब भिलाई में ही इन्फॉरमेशन टेक्नालॉजी के क्षेत्र में बेहतर ट्रेनिंग मिलेगी और अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के लिए विश्वविद्यालय की यह पहल बहुत सराहनीय है। वह सोमवार छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित आर्यभट्ट भवन के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आर्यभट्ट भवन में अमेरिका की आईटी सेक्टर की कम्पनी कार्यरत है, जिसके प्रमुख छत्तीसगढ़ से है और वे अमेरिका में रहते हैं। बतौर छत्तीसगढ़िया मेरे साथ-साथ यह प्रदेशवासियों के लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस कम्पनी के माध्यम से प्रदेश के सैकड़ों युवा रोजगार के साथ शोध और अनुसंधान के क्षेत्र में भी कार्य कर पाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दुर्ग संभाग अंतर्गत विभिन्न जिलों के लिए 268 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत के 26 विकास कार्याें का लोकार्पण-शिलान्यास किया। साथ ही आर्यभट्ट भवन निर्माण कार्य में संलग्न श्रमवीरों को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि रविवार एक साथ ढ़ाई सौ करोड़ रूपए से अधिक लागत के विकास कार्याें का लोकार्पण व भूमिपूजन हुआ है। जिसका लाभ संभाग के सभी जिलेवासियों को मिलेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पहली कैबिनेट में ही प्रदेश के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 18 लाख आवास स्वीकृत करने का निर्णय किया गया है। किसानों को धान के दो वर्षाें के बोनस की बकाया राशि 3716 करोड़ रूपए किसानों के खाते में अंतरण किया गया है। वन क्षेत्रों में रहने वाले तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 5 हजार 500 रूपए पारिश्रमिक दिया जाएगा।
सीएम साय ने कहा कि मोदी जी की गांरटी के मुताबिक सरकार महतारी वंदन योजना के पात्र हितग्राही महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए शीघ्र देने जा रही है। योजना अंतर्गत प्रदेश में 70 लाख 74 हजार आवेदन प्राप्त हुए है। सरकार सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करेगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में किसानों से रिकार्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी 3100 रूपये प्रति क्विंटल के मान से खरीदी हुई है। किसानों को समर्थन मूल्य के भुगतान पश्चात अंतर की राशि भी किसानों के खातों में शीघ्र अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री साय ने प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रतिभागियों को सरकार की गारंटी से अवगत कराते हुए कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जांच सीबीआई को सौंपी गई है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आर्यभट्ट भवन में अमेरिका की कम्पनी आईटी सेक्टर में कार्यरत है। कंपनी सैकड़ों युवाओं को आईटी में प्रशिक्षित कर, विदेश में कार्य का अवसर भी देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय का यह प्रयास तारीफ के काबिल है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
