उत्तराखंड में निवेश को बढ़ाने के लिए प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कराया गया। इस समिट में कई बड़े उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया और निवेश का प्रस्ताव दिया।
समिट में कई बड़ी कंपनियों ने उत्तराखंड सरकार के साथ समझौता किया और एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इन्वेस्टर्स समिट के बाद अब खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समिट के दौरान साइन हुए एमओयू की समीक्षा कर रहे हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने सचिवालय में एक समीक्षा बैठक भी बुलाई।

समिट की समीक्षा बैठक की जानकार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा सचिवालय में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हुए निवेश करार और उसकी ग्राउंडिंग की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक की। प्रदेश में निवेश संबंधित ग्राउंडिंग में तेज़ी लाने के लिये प्रत्येक 7 दिन में मुख्य सचिव स्तर पर सेक्टरवाइज समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये।
प्रदेश में रोज़गार सृजन हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके दृष्टिगत अधिकारियों को हर सेक्टर की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिये। स्वयं भी नियमित रूप से निवेश को धरातल पर लाने हेतु हो रहे कार्यों की समीक्षा करूँगा।
हम प्रदेश में इकोलॉजी और इकोनॉमी के समन्वय के साथ राज्य की आर्थिकी को मज़बूती प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं। लोकल उत्पादों की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग के क्षेत्र में हो रहे निवेश के माध्यम से इन्हें बेहतर बाज़ार उपलब्ध कराने एवं स्थानीय लोगों को रोज़गार से जोड़ने का कार्य निरंतर गतिमान है।
प्रदेश में ग्रीन एनर्जी और सोलर प्लांट्स के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, हमारी सरकार इस दिशा में ठोस रोडमैप तैयार कर आगे बढ़ रही है। अधिकारियों को आगामी 15 फ़रवरी तक अधिक से अधिक निवेश की ग्राउंडिंग किए जाने के निर्देश दिये।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
