मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अगुवाई में ओडिशा सरकार समाज के हर वर्ग के लिए स्मार्ट तरीके और समावेशी शहर बनाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इंटरनेशनल कॉन्क्लेव ऑन अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि ओडिशा ऐसे समावेशी शहरों का पुनर्निर्माण कर रहा हैं जहां कोई भी पीछे ना रहे, हर किसी को समान अवसर प्राप्त हो।
हमारे विजन का केंद्र समाज के हर वर्ग का विकास है। हम सिर्फ भौतिक परिवर्तन को सफलता नहीं मानते हैं बल्कि इसका असर लोगों के जीवन में भी बदलाव देखने को मिले, उसे हम सफलता मानते हैं। 5T योजना के जरिए हम समाज के हर वर्ग को बेहतर सुविधा मुहैया कराने का काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई के लिए हम सतत प्रयासरत है। हम अब आत्मसम्मान के साथ प्रगति की ओर आगे बढ़ रहे हैं। हमारा ड्रिंक फ्रॉम टैप मिशन लोगों की बेहतरी के लिए काम कर रहा है। हर किसी को उनके घर पर में स्वच्छ जल नल के जरिए पहुंचाया जा रहा है। हर समुदाय को लेकर आगे चलने वाले शहर का विकास सिर्फ ओडिशा ही नहीं बल्कि आने वाले समय में वैश्विक बदलाव की जरूरत है। सभी से अनुभव लेकर हमे सीखने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमे अपने अनुभवों से खुद की कहानी लिखने की जरूरत है, जिससे कि बेहतर शहरी भविष्य का निर्माण किया जा सके।
इस मौके पर शहरी विकास मंत्री उषा देवी ने कहा कि ओडिशा में शहरी विकास की पहल ने कई क्षेत्रों में नवीन तरीकों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है। नए प्रोयग, नई साझेदारियों और समग्र विकास ने कई क्षेत्र में बेहतरीन उपलब्धियों को हासिल किया है। वही मुख्य सचिव पीके जेना ने कहा कि राज्य सरकार जन-केंद्रित और समुदाय-आधारित विकास पर जो दे ररही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
