मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र की पिछली सरकार की ओर से रेलवे के नेटवर्क को बेहतर करने की रफ्तार बेहद सुस्त थी। प्रदेश में रेलवे नेटवर्क को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने चार साल में सिर्फ 600 करोड़ रुपए खर्च किए लेकिन इससे उलट मोदी सरकार ने प्रदेश के रेलवे नेटवर्क को बेहतर करने के लिए कई गुना अधिक खर्च किया। यह दर्शाता है कि मोदी सरकार विकास के मॉडल के साथ कोई समझौता नहीं करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में वर्ष 2009-2014 के बीच रेलवे की ओर से औसत सिर्फ 632 करोड़ रुपए का खर्च हुआ। वहीं मोदी सरकार में सिर्फ 2023 में रेलवे के आधुनिकीकरण और विकास कार्य के लिए मध्य प्रदेश में 13672 करोड़ रुपए की खर्च किए गए हैं। एक तरफ कांग्रेस की सरकार ने चार साल में तकरीबन 600 करोड़ रुपए खर्च किए जबकि मोदी सरकार ने अकेले एक साल में 13 हजार करोड़ रुपए रेलवे के विकास कार्य में मध्य प्रदेश में खर्च किया है।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मोदी सरकार विकास को प्राथमिकता देती है और यह आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं। ये है मोदी जी की सरकार, यह है हमारी रेलवे के नेटवर्क को मजबूत करने की स्पीड, जिसके आधार पर हमारे अपने काम की पहचान बनती है। मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेल नेटवर्क को आधुनिक बनाने और उसके विस्तार के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में वर्ष 2023-24 में केंद्र सरकार की ओर से मध्यप्रदेश में रेलवे अधोसंरचना, आधुनिकीकरण एवं विकास कार्यों के लिए 13,672 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
