MP की मोहन सरकार किसानों के हित में लगातार फैसले ले रही है, जिससे किसानों का जीवन आसान होता नजर आ रहा है। मोहन सरकार की ओर से हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि, किसान को गेहूं के समर्थन मूल्य पर 125 रुपये प्रति क्विंटल की दर बोनस राशि प्रदाय की जाएगी। इस प्रकार पंजीकृत किसानो को गेंहू की खरीदी पर प्रति क्विंटल 2400 रुपए का भुगतान किया जाएगा।
प्रदेश में गेंहू उपार्जन के लिए घोषित समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। कैबिनेट की 11 मार्च की बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अपर मुख्य सचिव ने बताया कि, किसान को गेहूं के समर्थन मूल्य पर 125 रुपये प्रति क्विंटल की दर बोनस राशि प्रदाय की जाएगी। इस प्रकार पंजीकृत किसानो को गेंहू की खरीदी पर प्रति क्विंटल 2400 रुपए का भुगतान किया जाएगा।

16 मार्च तक होंगे पंजीयन
प्रदेश शासन द्वारा रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन करने के लिए किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि 16 मार्च तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में पंजीयन की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित की गई थी। जिला आपूर्ति अधिकारी भारत सिंह जमरे ने बताया कि, रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए पंजीयन की तिथि 16 मार्च तक बढ़ाई गई है। जिले के किसानों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि के पूर्व अपना पंजीयन अवश्य कराएं। किसानों के पंजीयन के लिए जिले में 71 केन्द्र बनाएं गए हैं। किसान अपने एन्ड्रायड मोबाइल पर एमपी किसान एप के माध्यम से भी पंजीयन करा सकते हैं।
किसानों का दल प्रशिक्षण के लिए गुजरात रवाना
एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना घटक मानव संसाधन विकास अंतर्गत जिले के सभी 09 विकासखण्डों के 53 किसानों का दल उद्यानिकी फसलों के प्रक्षेत्र भ्रमण एवं प्रशिक्षण के लिए 12 मार्च को गुजरात के लिए रवाना हुआ है। उप संचालक उद्यान ने बताया कि, जिले के 53 किसानों का यह दल 16 मार्च 2024 तक उन्नत कृषि के गुर सीखने गुजरात रवाना किया गया है। किसानों का यह दल 16 मार्च तक आनंद कृषि विश्वविद्यालय आनंद में संरक्षित खेती एवं जैविक खेती पर प्रशिक्षण प्राप्त करेगा और प्रक्षेत्र का भ्रमण करेगा। इस दौरान किसानों का दल औषधीय एवं सुगंधित पादप अनुसंधान निदेशालय का प्रक्षेत्र, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एवं स्थानीय उन्नतशील कृषकों के प्रक्षेत्र का भ्रमण कर नवीन तकनीक का ज्ञान प्राप्त करेंगे। साथ ही खेती में उपयोग हो रही नवीन तकनीक एवं उन्नत खेती के गुर भी सीखेंगे।
ये भी पढ़े- Sagar News: आचार्य विद्यासागर महाराज के नाम से होगा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, CM ने की घोषणा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
