मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की एक बार फिर से वापसी हुई है। प्रदेश में मोहन यादव की अगुवाई वाली सरकार विकास की कई परियोजनाओं की शुरुआत कर रही है। इसी कड़ी में प्रसादम की शुरुआत की गई है जोकि प्रदेश में स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री मुहैया कराने में मददगार साबित होगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस परियोजना का उद्घाटन किया। इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश में अपने तरह का पहला प्रोजेक्ट है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा, भगवान महाकाल की पावन धरा पर देश के प्रथम हेल्दी व हाईजीनिक फूड स्ट्रीट "प्रसादम्" के लोकार्पण के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया के साथ ₹21876 लाख से अधिक की लागत के 187 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और सांसद अनिल फिरोजिया सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि व नागरिक भी उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा किमहाकाल की नगरी उज्जैन को अब प्रसादन के नाम से भी जाना जाएगा।
यह देश की पहली इस तरह की योजना है। यहां 1.75 लाख रुपए की लागत से कुल 17 दुकानों का निर्माण किया गया है। जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। यहां पर श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था है। इसके अलावा यहां पर संजीवनी क्लीनिक भी स्थापित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश है कि ना सिर्फ एक लोकसभा में बल्कि हर जिले में एक अस्पताल बने, इसके लिए काम करेंगे। विकास का काम लगातार चलता रहेगा। हम विकास के काम को रुकने नहीं देंगे। हम महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम करेंगे।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications