मध्यप्रदेश की मोहन सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रदेश के छात्रों के लिए नए अवसर सृजित कर रही है, जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों में महाविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं, तो वहीं रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। वहीं आने वाले दिनों में भी मोहन सरकार की ओर से प्रदेश के महाविद्यालयों में नए कोर्स शुरू किए जा सकते हैं।
प्रदेश के चयनित महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों में पायलेट ट्रेनिंग कोर्स प्रारंभ किए जाएंगे। जिससे प्रदेश के युवाओं का पायलेट बनकर हवाई यातायात में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

खरगोन एवं गुना में प्रारंभ किए गए विश्वविद्यालय में दो साल की भीतर कृषि सहित सभी तरह के कोर्स प्रारंभ होंगे। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय जाने के लिए महाविद्यालय की अपनी बसें चला करेंगी। महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को अब अपनी डिग्री या दस्तावेज लेकर यहां वहां नहीं घुमना पड़ेगा। इसके स्थान पर दस्तावेजों का डिजिटलाईजेशन कर दिया जाएगा और छात्र-छात्राएं अपनी डिजी लॉकर में डिजिटल दस्तावेज रख रखेंगे।
1857 की लड़ाई में अंग्रेजों के विरूद्ध लड़ने वाले महानायक क्रांतिसूर्य टंट्या भील के नाम पर खरगोन के विश्वविद्यालय का नामकरण किया गया है। इसी प्रकार गुना जिले में तात्या टोपे के नाम पर विश्वविद्यालय प्रारंभ किया गया है। क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय में खंडवा, बुरहानुपर, अलीराजुपर, बड़वानी एवं खरगोन जिले के सभी महाविद्यालयों को शामिल किया गया है। इसी प्रकार गुना के क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय में अशोकनगर, शिवपुरी एवं गुना के महाविद्यालयों को शामिल किया गया है। अब इन जिलों के विद्यार्थियों को इंदौर, उज्जैन एवं ग्वालियर जैसे बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पडेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, हम जो कहते हैं उसे पूरा भी करते हैं। मेरे द्वारा खरगोन में विश्वविद्यालय प्रारंभ करने की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के 60 दिन पूरे होने के पहले ही विश्वविद्यालय प्रारंभ हो गया है। खरगोन एवं गुना के इन विश्वविद्यालयों में दो साल के भीतर सभी प्रकार के कोर्स प्रारंभ कर दिए जाएंगे। यह विश्वविद्यालय कॉलेज की डिग्री देने के साथ ही हमारे देश की प्राचीन संस्कृति की शिक्षा देने का काम भी करेंगे।
ये भी पढ़े- Indore News: झुग्गी-झोपड़ी तक 'मोदी की राम-राम' लेकर पहुंचे भाजपाई, जनता ने दिया ऐसा रिक्शन
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
