उज्जैन जिले में लिखी जा रही है ग्रामीण विकास की नई इबारत। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देश अनुसार ग्रामों के सम्पूर्ण विकास के लिए ग्राम पंचायत के केन्द्र पंचायत भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त कर ग्रामों का आर्थिक सांस्कृतिक केन्द्र बनाया जा रहा है।
इसी क्रम में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में सभी पंचायत भवनों में ब्रॉड बैण्ड इंटरनेट कनेक्शन, कम्प्यूटर सिस्टम, टीवी, आवश्यक फर्नीचर, वेटिंग हॉल आदि सुविधा से युक्त किया जा रहा है।

इन आधुनिक ग्राम पंचायत भवनों के समीप कबड्डी, वॉलीबॉल आदि खेलों के लिए मैदान भी बनाए जा रहे हैं। इसी के साथ रात्रि में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी पंचायत भवनों में व खेल मैदान में की जा रही है। कलेक्टर सिंह द्वारा मौका निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा भी लिया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के सभी जनपद पंचायत सीईओ को ग्राम पंचायत भवनों के आधुनिकीकरण शीघ्रता से करने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में जनपद पंचायत उज्जैन की ग्राम पंचायत तालोद में पंचायत भवन का जीर्णोद्धार कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया गया है। पंचायत भवन में आकर्षक फर्श, आधुनिक सभागृह, विद्युत साज-सज्जा कर पंचायत भवन को ग्राम का केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत उज्जैन की ग्राम पंचायत गोंदिया, करोंदिया, नलवा, लेकोड़ा आदि ग्राम पंचायत भवनों का आधुनिकीकरण किया गया है। जनपद पंचायत महिदपुर की ग्राम पंचायत धुलेट, बिसलखेड़ी, ईसनखेड़ी, झारड़ा आदि का भी आधुनिकीकरण किया गया है।
मध्यप्रदेश में ग्रामीण विकास के लिए मोहन सरकार लगातार नई पहल करती नजर आ रही है, जहां सरकार की पहल का सीधा असर अब प्रदेश के विकास पर दिखाई देने लगा है. इधर, मोहन सरकार आगे भी ग्रामीण विकास की बेहतरी के लिए खास प्लान तैयार कर रही है, जिसकी तैयारी सरकार ने पूरी कर ली है.
ये भी पढ़े- MP News: 'न्याय में नहीं होगी देरी...', नए कानून के लिए बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
