उज्जैन कुंभ मेले (Ujjain Kumbh Mela ) यानी सिंहस्थ (Sinhastha 2028) के आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी है। उज्जैन जो मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव का निर्वाचन क्षेत्र भी है, उनके कार्यकाल में ही उज्जैन कुंभ का संयोग बन रहा है। महाकुंभ से पहले बाबा महाकाल की उज्जैन नगरी जगमगा जाए इसकी कवायद सीएम मोहन यादव ने शुरू कर दी है।

शनिवार को मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव कुंभ की तैयारियेां पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा मैं चाहता हूं कि उज्जैन ही नहीं मध्यप्रदेश के सभी स्थानों पर विकास कार्य हो। मैं तो चाहता हूं उज्जैन संभाग समेत राज्य के सभी संभाग का विकास हो। इसके साथ ही उन्होंने बताया 2028 में कुंभ मेले में मकर संक्रांति की तैयारी चल रही है, यहां के विकास के लिए निर्देश दिए गए हैं।
सीएम मोहन यादव ने कहा मैं चाहता हूं कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास कार्य हो लेकिन उज्जैन में 2028 में महाकुंभ और सिंहस्त मेले का आयोजन होगा, जिसमें देश ही नहीं दुनिया भर से लाखों भक्त आएंगे, इसलिए उज्जैन का हर स्तर पर विकास हो इसके लिए विकास योजनाएं बनाने के लिए अभी से संबंधित विभाग को निर्देश दिया है।
इसके साथ ही सीएम ने कहा जो शिवराज सरकार के कार्यकाल में जो विकास कार्य शुरू हुए थे, उन सारे कामों को तेजी से पूरा किया जाए। इस पर भी हमारा फोकस रहेगा।
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उज्जैन में करवाए गए विकास कार्यों और महाकाल की नगरी के कायाकल्प करने की तारीफ भी की। उन्होंने कहा उज्जैन कॉरीडोर और यहां के विकास कार्य के बाद से उज्जैन में आने वाले पर्यटक और भक्तों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हुई है।
वहीं अब हमारा ये ही प्रयास रहेगा कि उज्जैन आने वाले लोगों के लिए सभी मार्ग सही हो जाएं और यहां पर उन्हें सभी सुविधाएं मिले। जन सुविधाएं ठीक हो जाएं, खासकर भीड़ प्रबंधन है उसको सही किया जाए। भक्तों को बहुत लंबा ना चलना पड़े, छोटे से छोटे रास्ते से भक्तों को महाकाल के दर्शन हो सके। इस सब पर हमारी सरकार जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्य करेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications