MP News: किसान सम्मेलन में शामिल होने मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को भिंड पहुंचे। यहां सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश के 80 लाख किसानों के खातों में किसान कल्याण योजना के तहत 1816 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की।
इतना ही नहीं, सीएम यादव ने 25 लाख से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना के तहत करीब 755 करोड़ रुपये भी खातों में भेजे। इस दौरान सीएम ने कहा कि भिंड, रथी, महारथी और वीरों की धरती है, यहां के युवा भारत माता को गौरवान्वित करते रहे हैं।

चंबल की धरती में देश के दुश्मनों को उनकी सीमा में रखने का साहस और सामर्थ्य है। उन्होंने कहा कि कभी भिंड की पहचान बीहड़ों और डकैतों से थीं। लेकिन, आज भिंड में अब कानून का राज स्थापित है। विकास की बयार बह रही है। राज्य सरकार चंबलवासियों के जीवन को सरल बनाने के लिए प्रयास कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित कार्यक्रमों और योजनाओं से न केवल लोगों की प्रगति और विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है, बल्कि देश का मान-सम्मान भी विश्व में बढ़ा है। कहा कि पीएम मोदी जन-जन के मन में है। उन्होंने वसुधैव कुटुम्बकम् के सांस्कृतिक भाव को जागृत किया है।
कोविड के कठिन काल में सभी देशवासियों को सुरक्षा देने के साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर विश्व के 100 से अधिक देशों को कोविड की वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। उन्होंने देश के 22 करोड़ जरूरतमंद लोगों को पक्के आवास उपलब्ध कराए हैं।
सीएम ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी की पहल पर गरीबों के बैंकों में खाते खुलवाए गए और हर व्यक्ति का हक उसे सीधे दिलवाने की व्यवस्था स्थापित की गई। इसी का परिणाम है कि आज बड़ी संख्या में किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण और प्रधामंत्री फसल बीमा योजना की राशि सीधे अंतरित की गई है।


Click it and Unblock the Notifications