मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में
डिजिटल उपकरण सहित संग्रहालय के अन्य कार्यों के लिए 112 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही बैठक में 1500 करोड़ रुपए से अधिक की मंजूरी दी गई है। यह मंजूरी विभिन्न वस्तुओं की खरीद के लिए दी गई है। बैठक में कुल 28 एजेंडों पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए भी मंजूरी दी गई। जिसमें मुख्य रूप से हिसार, नारनौल-नांगल चौधरी रोड, हांसी-सिसई-लोहारी राघो-हैबतपुर-खीरी-जलब रोड के साथ महेंद्रगढ़, रोहतक की विभिन्न अन्य सड़कों को चौड़ा करने की योजना शामिल है। झज्जर, करनाल और कैथल जिलों के साथ-साथ रेवाड़ी-महेंद्रगढ़, रोहतक-खरखौदा-दिल्ली सीमा, झज्जर-कोसली, महम-कलानौर-बेरी सड़कों की भी मरम्मत की जाएगी।

वहीं सोनीपत में आईएमटी खरखौदा की बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क नेटवर्क, जल आपूर्ति प्रणाली, सीवेज उपचार आदि के विकास के लिए भी कार्यों का आवंटन किया गया। बैठक में कैथल जिले के मूंदड़ी में महर्षि वाल्मिकी संस्कृत विश्वविद्यालय में एक शैक्षणिक ब्लॉक के निर्माण की मंजूरी दी गई। पुलिस विभाग के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से वाहनों की खरीद को भी मंजूरी दी गई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
